CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSF जवान की पत्नी जमीन के पट्टे के लिए लगा रही दफ्तरों के चक्कर, स्वतंत्रता सेनानी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

BSF जवान की पत्नी जमीन के पट्टे के लिए लगा रही दफ्तरों के चक्कर, स्वतंत्रता सेनानी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम नागपुर में एक BSF जवान की पत्नी प्रियंका साहू जमीन का पट्टा बनवाने 3 साल से कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Contents
  • स्वतंत्रता सेनानी की मौत के बाद भटक रहा परिवार
  • पीड़ित परिवार ने मंत्री से लगाई गुहार
  • तुरंत समाधान के दिए थे निर्देश

प्रियंका के पति राम नारायण साहू अभी सिलीगुड़ी में पदस्थ सीमा पर पहरा दे रहे है। प्रियंका के जेठ भी सेना में बस्तर में है। प्रियंका ने सुशासन तिहार में भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। तहसील कार्यालय में उन्हें एक अधिकारी से दूसरे के पास भेजा जाता है।

स्वतंत्रता सेनानी की मौत के बाद भटक रहा परिवार

दूसरी ओर, मनेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी मौजीलाल जैन के परिवार को भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 1975-76 में सरकार ने उन्हें ग्राम लाई में 2.023 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी। मौजीलाल के निधन के बाद उनके बेटे ओमप्रकाश जैन, राजेंद्र कुमार जैन और बहू दया जैन मनेंद्रगढ़ में रहने लगे।

इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। परिवार 5 साल से एसडीएम के सामने केस लड़ रहा है। दया जैन ने 14 अगस्त को आमरण अनशन शुरू किया, जो कलेक्टर के आश्वासन पर समाप्त हुआ। अब परिवार ने स्वास्थ्य मंत्री से जमीन का सीमांकन और नक्शा तरमीम कराने में मदद मांगी है।

पीड़ित परिवार ने मंत्री से लगाई गुहार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार पिछले 15 अगस्त को मनेंद्रगढ़ के जयस्तंभ के पास धरने पर बैठा था। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिवार ने अनशन समाप्त किया था, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी इस मामले का निराकरण न होने पर परिवार परेशान है और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से अब गुहार लगाई है।

तुरंत समाधान के दिए थे निर्देश

मंत्री ने एसडीएम मनेंद्रगढ़ को शीघ्र प्रकरण निराकरण के निर्देश लिखित तौर पर दिए है। अब देखना यह है कि, सेनानी परिवार को अब कब जमीन पर कब्जा मिलता है। बता दें कि उपतहसील नागपुर में राजस्व निरीक्षक राम सिंह 8 सालों से कार्यरत हैं। पटवारी रमेश सिंह और लिपिक सविता शर्मा भी लंबे समय से वहीं तैनात हैं।

ओवैसी, मुस्लिम लॉ बोर्ड भी मैदान में: वक्फ संशोधन पर SC में किसका चलेगा जोर?
पति को करंट देकर मारने मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केमिस्ट्री प्रोफेसर पत्नी ने विश्लेषण कर जजों को चौंकाया
जब तक राहुल माफी नहीं मांगेंगे युवा मोर्चा शांत नहीं बैठेगा 🔵 बीएसपी टाउनशिप के ग्लोब चौक पर जमकर प्रदर्शन 🟣 युवाओं ने फूंका राहुल का पुतला
Raipur Airport Flight Schedule Change : एयर शो के कारण बदल सकता है उड़ानों का समय, चार को रिहर्सल व पांच को शो
Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

Online IPL Satta Network
भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Satta Network

CM Housing Scheme
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री

सीजी भास्कर, 22 मई। नवा रायपुर में लंबे…

Woman raped in Raigarh
Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

रिश्ता हुआ शर्मसार…❗चाचा Uncle ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

27/03/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी

18/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

प्री B.Ed और D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी: 22 मई को परीक्षा, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवेदन..

30/03/2025
देश-दुनियाधर्मसांस्कृतिक

वैदिक मंत्रों संग खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा..

04/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?