CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 42 साल के रणबीर कपूर या 40 साल के रणवीर सिंह… किसके पास है ज्यादा दौलत?

42 साल के रणबीर कपूर या 40 साल के रणवीर सिंह… किसके पास है ज्यादा दौलत?

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

बॉलीवुड एक्टर्स बड़ी तैयारी में हैं. कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. जहां एक ओर ‘धुरंधर’ Ranveer Singh आ रहे, तो दूसरी ओर श्री राम बनकर Ranbir Kapoor. यह दोनों ही एक्टर्स इस वक्त डायरेक्टर्स की पहली पसंद हुए हैं. दोनों के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक वीडियो आया, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई. रणवीर और रणबीर में कौन बेस्ट है? यह तो फिल्मों के बाद पता लगेगा. पहले जानिए दोनों सुपरस्टार्स में से ज्यादा अमीर कौन है?

सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि क्या ‘धुरंधर’ बनकर रणवीर सिंह ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ देंगे. यह रणबीर कपूर की फिल्म है, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. उस पिक्चर में भी काफी खून खराबा देखने को मिला था और 900 करोड़ से ज्यादा छापे थे. लेकिन फिल्मों से हटकर पहले जानिए, ज्यादा अमीर कौन है?

रणबीर कपूर की नेटवर्थ कितनी है?

कपूर खान के लाडले रणबीर कपूर शुरुआत से ही चर्चा में रहे हैं. साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘वेक अप सिड’, ‘रॉकस्टार’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘बर्फी’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘संजू’ और ‘एनिमल’ शामिल है. दरअसल वो एक फिल्म के लिए 50-70 करोड़ फीस लेते हैं. करीब इतनी ही रकम उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के लिए वसूली है. हालांकि, वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है. यहां तक कि एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं है, जो है, वो कोई जानता नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 345 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. जो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं.

रणवीर सिंह आगे हैं या पीछे?

वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई रोमांटिक फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी. इस वक्त कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने हैं. लेकिन उनके लिए बीते कुछ साल खास अच्छे नहीं रहे. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, अपनी एक्टिंग से हमेशा सबका दिल जीता है. रणवीर सिंह कई हिट, ब्लॉकबस्टर, फ्लॉप और एवरेज फिल्म दे चुके हैं. वो एक फिल्म के लिए 30 से 40 करोड़ रुपये तक फीस वसूलते हैं. वहीं, सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा छापते हैं. दरअसल उनकी नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये बताई गई है.

इस मामले में रणबीर जीते बाजी

अगर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की फिल्मों की फीस की तुलना की जाए, तो इस मामले में भी रणबीर कपूर आगे हैं. वहीं दौलत भी उनके पास ज्यादा है. दरअसल दोनों की बीवियां भी कमाई में एक दूसरे को टक्कर देती हैं. जहां एक आलिया भट्ट हैं, तो दूसरी ओर दीपिका पादुकोण. दोनों का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है.

The shine of gold has faded : 10 जुलाई को 800 रुपये तक टूटा भाव, निवेशकों की बढ़ी चिंता
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या
President Donald Trump : राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, G7 मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा
Chhattisgarh: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Seven Conditions US Talks
Iran Seven Conditions US Talks : ईरान की 7 शर्तों से बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव, ट्रंप की अचानक वापसी और अमेरिकी बॉम्बर से उठे सवाल

Iran Seven Conditions US Talks : सऊदी क्राउन…

Balaji Gas Booking Transfer
Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी

Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस एजेंसी…

Assam Bypoll Observer
Assam Bypoll Observer : बिलासपुर के अरविंद शुक्ला बने असम लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक, AICC ने सौंपी जिम्मेदारी

Assam Bypoll Observer : शुक्ला को भूपेश बघेल…

Tapasvis Samuhik Parna
Tapasvis Samuhik Parna : रायपुर में 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा, सिद्धि तप करने वालों का सम्मान

Tapasvis Samuhik Parna :बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद…

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?