CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को प्रेमी ने कहा था- ‘सौरभ के दिल पर वार करो’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कुछ हुआ खुलासा

मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को प्रेमी ने कहा था- ‘सौरभ के दिल पर वार करो’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कुछ हुआ खुलासा

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

मेरठ , 22 मार्च 2025 :

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मर्चेंट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की दर्दनाक हत्या ने पूरे देश को दहला दिया है. वहीं, अब इस हत्याकांड को लेकर नए खुलासे हुए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स ने इस हत्याकांड को लेकर अपनी रिपोर्ट में बताया कि मर्चेंट नेवी अफसर के हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान ने अपने पति के सीने पर बैठकर उसके दिल में 3 बार चाकू से वार किया था.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आरोपी मुस्कान के प्रेमी साहिल ने ही उसके हाथ में चाकू दिया था और बेहोश पति सौरभ राजपूत पर इसका इस्तेमाल करके दिखाया था. इसके अलावा साहिल ने मुस्कान को कहा था कि वह सौरभ के दिल में चाकू से 3 बार वार करे और इसके बाद ही वह एक नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे.

सौरभ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे

मेरठ हत्याकांड के बाद 29 साल के सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि सौरभ के दिल पर 3 बार चाकू से वार किया गया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्र के हवाले से कहा, “जब हत्या की आरोपी मुस्कान सौरभ के दिल पर चाकू से वार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, तब उसके प्रेमी साहिल ने उसका हाथ पकड़ लिया था और बेहोश पड़े सौरभ को दिल पर तीन बार चाकू घोंपने को कहा था.”

डॉक्टरों के पैनल ने हत्या को बताया परेशान करने वाला

सौरभ के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार (19 मार्च) को बताया कि उसकी गर्दन कटी हुई थी, उसके पैर और शरीर कई टुकड़ों में कटे हुए थे. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने पूरे देश को दहला दिया है. उन्होंने आगे कहा कि सौरभ राजपूत की हत्या बहुत ज्यादा परेशान करने वाला है. वहीं, सीमेंट ने उसके शरीर के अंगों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था.

पैनल के एक डॉक्टर ने पीटीआई से कहा, “सौरभ के दिल पर चाकू से जोरदार हमला किया गया था. इसके कारण चाकू दिल के काफी अंदर तक घुस गया था और इससे उसका दिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.

आरोपी मुस्कान बोली- प्रेमी ने कहा था चाकू से वार करने

पीटीआई ने पुलिस सूत्र के हवाले से कहा, “आरोपी मुस्कान ने अपने बयानों में साफ-साफ कहा है कि उसे साहिल ने कहा था कि तुम्हें सौरभ को मारना होगा. इसके बाद ही हम एक नई जिंदगी शुरू कर सकेंगे.”

नड्डा की सर्वदलीय बैठक: संसद के मॉनसून सत्र में 8 अहम विधेयकों पर सहमति की रणनीति….
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट
SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी
औरंगजेब विवाद की चुनावी राज्य बिहार में भी एंट्री, JDU MLC खालिद अनवर बोले- नहीं थे जालिम, BJP ने की एक्शन की मांग
Abortion Case : दुष्कर्म पीड़िता को मिली बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने गर्भ समाप्त करने की दी इजाजत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?