CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैदिक मंत्रों संग खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा..

वैदिक मंत्रों संग खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा..

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई उत्तराखंड के प्रमुख चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. जैसे ही कपाट खुले तो मंदिर परिसर ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने इस पावन अवसर को और भी भव्य बना दिया.कपाट खोलने से पहले सुबह 4 बजे मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंदिर परिक्रमा में हिस्सा लिया और 4 बजकर 30 मिनट पर श्री कुबेर जी ने दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश किया.

सुबह साढ़े पांच बजे से द्वार पूजन शुरू हुआ और उसके आधे घंटे बाद बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए. श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है.हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षाइस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा धाम भक्तिमय हो गया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान बद्रीनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत की. यहां भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के एक बैंड द्वारा भक्ति धुनें बजाई.इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “आज पूरा देश खुश है. श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में धाम में पूजा-अर्चना के लिए आना चाहिए. श्रद्धालुओं को यहां आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है.

”कपाट खुलने से पहले मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया था. इस साल बद्रीनाथ धाम परिसर में फोटो और वीडियो लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है. नियमों का उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है. आज पहले ही दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं.सीएम धामी बोले- सारी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज का दिन अत्यंत शुभ है, आज भगवान बद्री विशाल के कपाट खुल रहे हैं. मैं उत्तराखंड की पावन भूमि पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगमता से संपन्न हो. सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान बद्री विशाल के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है…”उन्होंने आगे कहा, “कल हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जोशीमठ के निर्माण और पुनर्निर्माण, सुरक्षा कार्यों तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि प्रदान करने का अनुरोध किया था. ₹1700 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से ₹292 करोड़ की पहली किस्त कल जारी की गई है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं.”

यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं.चारों धामों के कपाट खुलेचार धाम यात्रा 2025 आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसमें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के बीच खुल गए थे. 2 मई को केदारनाथ के कपाट खोले गए थे. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही सभी चार धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं.

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंस चकनाचूर हुई कार, बीटेक के 4 स्टूडेंट सहित 5 की मौत, कार की छत और दरवाजा काटकर बाहर निकाले गए शव
PM Modi in Begusarai Rally : “हमने जंगलराज को सुशासन में बदला, अब बिहार को समृद्धि की ओर ले जाने का वक्त है” — बेगूसराय में बोले पीएम मोदी
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन
Shock to Raipur-Delhi air passengers : 1 जून से एयर इंडिया की दोपहर वाली फ्लाइट बंद, इंडिगो ने भी घटाई उड़ानें

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Special medical arrangements
Special medical arrangements : पटाखों से चोट पर SIMS अलर्ट, इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम तैयार

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। पटाखों और आतिशबाजी से…

Achievement Indian Air Force
Achievement Indian Air Force : 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा वायुसेना का विमान, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Achievement Indian Air Force : इतनी ऊंचाई पर…

Diwali Gift Liquor Controversy
Diwali Gift Liquor Controversy : कांकेर के बिजली विभाग में दिवाली गिफ्ट के नाम पर शराब बांटने का आरोप, पुलिस ने बोतलें कीं जब्त

Diwali Gift Liquor Controversy :फिलहाल पुलिस यह पता…

Father Son Electric Shock Death
Father Son Electric Shock Death : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

tragic-incident-in-balodabazar : दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए…

Chhattisgarh Weather Forecast
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Chhattisgarh Weather Forecast: राजधानी रायपुर में 7 नवंबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?