CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026

सीजी भास्कर 27 जनवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेशी खेल पत्रकारों पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, ICC ने बांग्लादेश के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट को टूर्नामेंट के कवरेज के लिए एक्रीडेटेशन देने से इनकार (T20 World Cup 2026) कर दिया है। यह रोक सिर्फ भारत में होने वाले मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों को भी बांग्लादेशी पत्रकार कवर नहीं कर सकेंगे।

हालांकि इस फैसले को लेकर ICC की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश के किसी भी खेल पत्रकार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मान्यता नहीं दी जाएगी। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट और मीडिया जगत में नाराजगी देखी जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले ICC ने बांग्लादेश की टीम को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत में मैच खेलने को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसके चलते ICC ने सख्त रुख (T20 World Cup 2026) अपनाया। ICC ने साफ किया था कि टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार सभी टीमों को तय वेन्यू पर खेलना अनिवार्य है और किसी भी तरह की शर्त स्वीकार नहीं की जा सकती।

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल कर लिया है। यह फैसला लेने से पहले ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को ईमेल के जरिए आधिकारिक जानकारी भी दी थी।

अब स्कॉटलैंड, ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह खेलेगा और वही शेड्यूल फॉलो करेगा जो पहले बांग्लादेश के लिए तय किया गया था। स्कॉटलैंड अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ (T20 World Cup 2026) करेगा। इसके बाद 9 फरवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। 14 फरवरी को स्कॉटलैंड की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

यह स्कॉटलैंड का सातवां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वहीं बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट कई मायनों में विवादों और फैसलों के कारण याद किया जाएगा, जहां टीम के साथ-साथ देश के खेल पत्रकार भी वैश्विक मंच से बाहर कर दिए गए हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ भागकर दिल्ली चली गई थी बेटी…पिता ने बिहार बुलाया, गला दबाकर मार डाला, 3 दिन तक बाथरूम में छिपाए रखा शव
AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड, आम आदमी पार्टी बोली- गुजरात के कारण पड़ रहे छापे
क्लब जाओ या मंदिर, लोग बुराई ही करेंगे’, काजोल ने अपने बच्चों को दिए ट्रोलिंग से निपटने के टिप्स
भिलाई में जियो और एयरटेल प्रमोटर्स द्वारा की गई धोखाधड़ी 2 वर्ष बाद आई सामने, दूसरे के डाक्यूमेंट में गोलमाल कर सिम बेचने का मामला
H-1B Visa Fee Hike : ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का हमला, बोले- भारत के पास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP की प्रदेश प्रभारी, हरियाणा का भी प्रभार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते…

Sheetla Mai Temple
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध शीतला…

Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार
Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले उपचारित पानी…

Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त
Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त

अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई (Bhilai Satta…

Alda Deori Protest
Alda Deori Protest : अल्दा-देवरी में फिर आंदोलन की तैयारी, 24 सितंबर को ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन

देवरी के ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों के निराकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?