CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dismissed Officials : भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त! सुशासन तिहार में मिले शिकायत के बाद तीन अफसरों पर FIR, बर्खास्त भी

Dismissed Officials : भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त! सुशासन तिहार में मिले शिकायत के बाद तीन अफसरों पर FIR, बर्खास्त भी

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share
Dismissed Officials
Dismissed Officials

सीजी भास्कर, 07 मई : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार (Dismissed Officials) के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है।

घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र श्रीमती नीरा साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में 25 हजार रूपये की रिश्वत (Dismissed Officials) मांगने की बात स्पष्ट रूप से सामने आई। तहसीलदार की जांच में नीरा साहू ने स्वयं ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की।

इसी प्रकरण में नारायण साहू, जो ग्राम पंचायत तेंदुआ में रोजगार सहायक हैं, द्वारा हितग्राहियों को धमकाते हुए 10 हजार रूपये की मांग किए जाने के प्रमाण मिले। वहीं उनकी पत्नी श्रीमती ईश्वरी साहू, जो ग्राम पंचायत ऐरमशाही में रोजगार सहायक के रूप में पदस्थ थीं, उन पर भी हितग्राहियों से डराकर पैसे मांगने के गंभीर आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ की लिखित रिपोर्ट तथा नांदघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीनों दोषियों—नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू—को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है। यह आदेश कलेक्टर बेमेतरा के अनुमोदन से जारी किया गया।

उक्त मामले (Dismissed Officials) में नांदघाट थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराएं 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की विधिवत विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आमजन के अधिकारों का दुरुपयोग न करे, और यदि करता है तो उसे तत्काल विधिसम्मत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, सुशासन का संकल्प है।

Contract Employees Strike : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर, चार चरणों में करेंगे विरोध
Road Accident : शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा भतीजे की सड़क किनारे मौत
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर
Sleeper Coach Bedroll Facility : अब स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल, जानिए किराया और नियम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 42 आरोपियों के खिलाफ चालान, अदालत में पेश किए 27 हजार पन्नों के दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी…

Maa Danteshwari Silver Coin
Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले…

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?