सीजी भास्कर, 18 सितंबर। पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से तेज बहाव में बहे 38 वर्षीय युवक का शव करीब 17 घंटे की तलाश के बाद बरामद (Chhattisgarh Rain) कर लिया गया। सुरेंद्र यादव विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम देखने के बाद धमतरी लौट रहे थे। इसी दौरान एनीकट पर काई के कारण उनकी बाइक फिसल गई और वे नदी के तेज बहाव में बह गए।
उनके साथ मौजूद एक युवक ने बाइक पकड़कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना के बाद तलाश शुरू की गई और करीब 17 घंटे बाद सुरेंद्र का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत
19 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। 18 सितंबर को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Raipur Property Expo 2026 : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट
लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे उत्तर अंडमान सागर की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इससे प्रदेश में नमी बढ़ने के साथ बारिश तेज हो सकती है।
बारिश कम होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या
5 प्रतिशत कम हुई मौसमी बारिश
प्रदेश में 1 जून से अब तक मौसमी बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम रही है। पिछले 24 घंटे में पेंड्रा रोड, साल्हेवारा और चांपा में 20-20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
खबरें और भी हैं…Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर


