CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Opera Dance : ओपेरा डांस पर सख्त कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार, एसडीएम की भूमिका पर जांच शुरू

Opera Dance : ओपेरा डांस पर सख्त कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार, एसडीएम की भूमिका पर जांच शुरू

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Opera Dance
Opera Dance

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले में सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओपेरा डांस (Opera Dance) आयोजन से जुड़ी समिति के कुल 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपितों में 31 वर्षीय देवेंद्र राजपूत, 21 वर्षीय गोविंद देवांगन, 38 वर्षीय नरेंद्र साहू, 53 वर्षीय हसन खान, 50 वर्षीय हरदयाल नागेश, 40 वर्षीय मुकेश अग्रवाल, 27 वर्षीय लाल कृष्ण कश्यप, 36 वर्षीय राजेश कश्यप, 24 वर्षीय सचिन कश्यप, 50 वर्षीय लीलाधर साहू, 38 वर्षीय ललित कौशिक, 32 वर्षीय विकास यादव, 40 वर्षीय जम्बूधर और 25 वर्षीय उमेश यादव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से जुड़े गंभीर प्रविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन का कहना है कि ओपेरा डांस (Opera Dance) के नाम पर सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने वाले आयोजनों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने पहले ही लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच तेज कर दी गई है। मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बाद उनके खिलाफ आज से उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए सभी 14 आरोपितों को पुलिस द्वारा देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ओपेरा डांस (Opera Dance) अथवा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PM Awas Yojana Corruption : पीएम आवास के लिए रोजगार सहायक ने मांगें पैसे…जिपं सीईओ ने किया बर्खास्त…
CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत
Untold story : रायपुर की 72 वर्षीय गायिका कमला का अनकहा दर्द समझ गए “विधायकजी” ✅ MLA रिकेश ने मंच पर तत्काल दे दी 500 की गड्डी, पैर छूकर कहा- “आपकी कला साधना के सामने यह कुछ भी नहीं”
Durg Police Transfer : दुर्ग पुलिस में बड़ा बदलाव – दो थाना प्रभारियों का तबादला, प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम
CGMSC Medicine Alert : शहरी स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, वितरण और उपयोग पर रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?