CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान छात्र पर एसिड अटैक, छात्र को शिक्षकों ने भेजा घर, एसिड फेकने वाला आरोपी 20 दिन के लिए सस्पेंड

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान छात्र पर एसिड अटैक, छात्र को शिक्षकों ने भेजा घर, एसिड फेकने वाला आरोपी 20 दिन के लिए सस्पेंड

By Newsdesk Admin
09/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। स्वामी आत्मानंद स्कूल में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया। घटना में छात्र बुरी तरह झुलस गया। मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी। घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं। वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है। यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत खतपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 11 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र का प्रैक्टिकल कराया जा रहा था। इसी बीच स्कूल के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने दूसरे विद्यार्थी के ऊपर एसिड डाल दिया। इससे विद्यार्थी बुरी तरह झुलस गया। एसिड की जलन से विद्यार्थी जोर-जोर से चीखता रहा। उसकी चीख सुनकर विषय शिक्षक और अन्य स्टाफ पहुंचे और विद्यार्थी को छुट्टी दे दी। बाद में पालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार कराया।

इस मामले में एसिड से झुलसे विद्यार्थी के पिता पंकज भारती बेनेट ने बताया कि मेरे बच्चे के ऊपर विद्यालय के ही एक व्याख्याता के भतीजे ने जानबूझ कर एसिड डाल दिया। इसकी जानकारी देने और बच्चे का इलाज कराने की बजाय मेरे बेटे और एसिड डालने वाले लड़के को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। घर आकर मेरे बेटे ने बताया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया और प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रिंसिपल ने पालक को बुलाकर एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक विद्यालय से निष्कासित करने की बात कही है।

Ram Rasoi Scheme : विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” मात्र 20 रुपये की थाली में मिलेगा सबकुछ…!
शादी में बूंदी और खाना खाकर 96 लोग बीमार:इनमें 69 बच्चे, 5 की हालत गंभीर; बिलासपुर और कोरबा में चल रहा इलाज
Junwani Bar License Controversy: सरोवर के पास बार खोलने की चर्चा पर जनदर्शन में उठा विरोध, विधायक ने आबकारी सचिव को लिखा पत्र
OTP Based Tatkal Booking: तत्काल टिकट काउंटर पर बदला नियम, अब बिना OTP नहीं बनेगा टिकट
Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  ट्रक के टूल बॉक्स में मिला 40 किलो गांजा, चालक को 20 साल की जेल

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Domalal Korsewada
Domalal Korsewada :  शोक : अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय…

Medical Education
Medical Education :  उच्च शिक्षा के लिए जमीन गिरवी रखने की शर्त पर विवाद, डॉक्टरों के संगठन ने जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले चिकित्सकों…

Sarnath Express
Sarnath Express : सारनाथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत, पेंड्रा रोड स्टेशन पर बिगड़ी थी तबीयत

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर सारनाथ…

Cyclone Arnab
Cyclone Arnab :  सरगुजा में तूफान का असर कम, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल; बारिश की भी संभावना

सरगुजा संभाग में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?