CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Rasoi Scheme : विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” मात्र 20 रुपये की थाली में मिलेगा सबकुछ…!

Ram Rasoi Scheme : विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” मात्र 20 रुपये की थाली में मिलेगा सबकुछ…!

By Newsdesk Admin
10/12/2025
Share
Ram Rasoi Scheme
Ram Rasoi Scheme

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। वैशाली नगर विधायक कार्यालय में विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जनमानस को अब 20 रूपये (Ram Rasoi Scheme) में भर पेट भोजन मिल सकेगा। विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ 12 दिसंबर को उनके शांति नगर जीरो रोड जैन मंदिर के सामने स्थित विधायक कार्यालय में “राम रसोई” का शुभारंभ होने जा रहा है।

Ram Rasoi Scheme
Ram Rasoi Scheme

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि उनके कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग जनदर्शन में अपनी और क्षेत्र की समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक भिलाई में रहने के दौरान वे नियमित रूप से आमजन की बातें सुनकर तत्काल निराकरण के हरसंभव प्रयास करते रहे हैं।

अब इसी कार्यालय में राम रसोई के 24वें सेंटर की शुरुआत की जा रही है, जिसमें 12 दिसंबर से जनदर्शन में आए लोगों को मात्र 20 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

आपको बता दें कि विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” (Ram Rasoi Scheme) में स्वादिष्ट भोजन की थाली 20 रूपये प्रति व्यक्ति मिलेगी। इस थाली में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद, अचार, पापड़ और मिष्ठान्न शामिल होगा। सेन ने बताया कि राम रसोई की थाली में प्रतिदिन अलग-अलग मौसमी सब्जियां परोसी जाएंगी, जिससे भोजन पौष्टिक और रुचिकर बना रहे।

जनदर्शन में प्रतिदिन वैशाली नगर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विधायक का कहना है कि जिस तरह वे लोगों की समस्याओं के फौरी समाधान की कोशिश करते हैं, उसी के कारण जनदर्शन में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है।

उनका उद्देश्य वैशाली नगर विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी कुशलक्षेम जानने और समस्याओं का समाधान कराने का रहा है।

कई बार लोग अपनी कठिनाइयों के साथ कार्यालय बुलाए जाते हैं ताकि विभागीय स्तर पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अब इन सबके साथ 12 दिसंबर से वहां आने वालों को भोजन भी उपलब्ध होगा।

विधायक ने बताया कि जनदर्शन में पहुंचने वाले वैशाली नगर विधानसभा के निर्धन लोगों से राम रसोई का थाली शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनका मानना है कि जनसेवा का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों तक सुविधा और सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाना है, और राम रसोई उसी दिशा में एक संवेदनशील पहल है।

Religious Conversion Clash Chhattisgarh : सुबह-सुबह गांव में टूटी शांति, घर जले, लोग पिटे – धर्म को लेकर भड़का बवाल
Gadchiroli Pregnant Woman Death : 6 किलोमीटर का दर्दनाक सफर, गढ़चिरौली में इलाज की राह पर गर्भवती महिला ने तोड़ा दम
Mass Marriage Raipur बना सामाजिक एकजुटता का मंच, 1316 जोड़े, एक साथ सात फेरे
Digital Assault Case: दिल्ली में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर 25 साल की जेल, कोर्ट ने कहा– ‘रियायत का सवाल ही नहीं’
Pandri Market Traffic Jam: 19 दुकानें खुलते ही फिर थमा शहर, सड़क बनी पार्किंग जोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?