सीजी भास्कर, 4 नवंबर। नवागांव (घुठेरा) में शराब और अन्य नशे से गांव को मुक्त कराने के लिए जनजागरूकता अभियान (Women Self Help Groups) चलाया गया। महिला स्व-सहायता समूहों और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

महिलाओं ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान Women Self Help Groups
अभियान में महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान नशे से होने वाले पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देकर ग्रामीणों से नशा छोड़ने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें…Meena Nayak : मीना नायक का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
नशामुक्त समाज के लिए एकजुटता का संदेश
सरपंच नारायण साहू ने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग (Women Self Help Groups) जरूरी है। नशे के कारण परिवारों में आर्थिक परेशानी, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं।
युवाओं के बेहतर भविष्य का संकल्प
सरपंच ने अभियान में शामिल सभी महिला समूहों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने नशामुक्त पंचायत बनाने और स्वस्थ, सुरक्षित व खुशहाल समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प (Women Self Help Groups) लिया।
खबरें और भी हैं…Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



