CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
Police Job Fraud
Police Job Fraud

सीजी भास्कर , 27 अगस्त। पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम ठगने वाले आरोपी को स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार (Police Job Fraud) किया है। आरोपी ने प्रार्थिया के पति को चालक और उसके भाई को आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय में कुल ₹14,00,001 की राशि प्राप्त की थी।

Contents
  • पहले से भी दर्ज है धोखाधड़ी का मामला Police Job Fraud
  • नौकरी का झांसा देकर बनाता था भरोसा

 

Police Job Fraud
Police Job Fraud

पुलिस के अनुसार, आर्यनगर कोहका निवासी 36 वर्षीय श्रीमती खोमिन ध्रुवे ने 26 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी तोपचंद धनकर (32) ने उनके पति अश्वनी कुमार ध्रुवे को पुलिस विभाग में चालक तथा उनके भाई रितेश ठाकुर को आरक्षक के पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने उनसे कुल ₹14,00,001 ले लिए, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। शिकायत के आधार पर स्मृतिनगर चौकी, थाना सुपेला में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

इसे भी पढ़ें : Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

पहले से भी दर्ज है धोखाधड़ी का मामला Police Job Fraud

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तोपचंद धनकर के खिलाफ थाना नेवई में भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट जारी होने के कारण वह लगातार फरार चल रहा था। स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और रायपुर में उसकी मौजूदगी का पता लगाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने उरला स्थित साहिल किराना स्टोर्स, शिव मंदिर के पास दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज जब्त किए।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के साथ उसके खिलाफ जारी स्थाई वारंटों की भी तामीली की गई। बाद में उसे वर्तमान मामले में न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

इसे भी पढ़ें : Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

नौकरी का झांसा देकर बनाता था भरोसा

पुलिस के मुताबिक आरोपी का तरीका यह था कि वह लोगों को पुलिस विभाग में चालक और आरक्षक जैसे पदों पर सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाता था। विश्वास में लेने के बाद नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में रकम लेता था। इसी तरह उसने प्रार्थिया के परिवार से 14 लाख से अधिक की राशि हासिल की।

 

खबरें और भी हैं : Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी
प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “स्वास्थ्य मंत्री लोगों को लूटते हैं, राज्य अध्यक्ष खुद शराब माफिया”
Raipur Employment Fair 2026: राजधानी रायपुर में 15 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के दरवाज़े
भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा
Female Naxalite Surrender : बस्तर में लाल आतंक की एक और कड़ी टूटी, 5 लाख की इनामी नक्सली गीता ने किया आत्मसमर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?