सीजी भास्कर, 27 अगस्त। जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले रेल मार्ग पर उस समय हलचल (Leopard Video) बढ़ गई, जब सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ आराम से टहलता दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई और सुरंग वाले इस संवेदनशील हिस्से की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
ट्रेन के लोको पायलट द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया। वीडियो में तेंदुआ बिना किसी डर के पटरी के बीच से गुजरता नजर आ रहा है, जिसे देखकर कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

खोंगसरा भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में दिखा तेंदुआ Leopard Video
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर टहलते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले इस रेलखंड में तेंदुए के दिखाई देने के बाद रेलवे कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
लोको पायलट ने मोबाइल से बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर की नजर पड़ी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड किया।
वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के ठीक बीचो बीच आराम से चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से फैल गया।
इसे भी पढ़ें : Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
गश्त और रखरखाव करने वाले कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद ट्रैक की देखरेख और गश्त में लगे रेलवे कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों के अनुसार इस क्षेत्र का भूगोल काफी कठिन है और आसपास घने जंगलों के साथ पहाड़ी ढलान मौजूद हैं।
रेलवे कर्मियों को कई स्थानों पर पैदल गश्त करने के साथ ट्रैक मरम्मत और रखरखाव का काम भी करना पड़ता है। ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी उनके लिए खतरा बन सकती है।
वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी और गश्त
मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। विभाग की ओर से रेलवे कर्मचारियों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग भी उठ रही है।
खबरें और भी हैं : Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
रिपोर्टर : आयुष्मान शर्मा



