सीजी भास्कर, 24 अगस्त। कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के अंदर सफाई के दौरान एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सांप की पहचान के बाद इलाज शुरू करने की बात कही। इसके बाद स्नेक कैचर की मदद से कोबरा को पकड़कर अस्पताल लाया गया। (Korba Cobra Snake Bite)
यह भी पढ़ें : King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
बिल के पास छिपा था कोबरा : Korba Cobra Snake Bite
रामदयाल घर के अंदर झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे जमीन में बने एक बिल के पास पहुंचे, तभी वहां छिपा कोबरा अचानक बाहर आया और उन्हें डस लिया। घटना के बाद सांप वापस बिल में चला गया। रामदयाल को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत

सांप की पहचान के बाद शुरू हुआ इलाज
अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के लिए उसे साथ लाने को कहा। इसके बाद स्नेक कैचर टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और बताया गया कि सांप डसने के बाद बिल में घुस गया है। काफी मशक्कत के बाद बिल खोदकर करीब आधे से एक घंटे की तलाश में कोबरा को बाहर निकाला गया।
स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया और पहचान के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सांप की पहचान कोबरा के रूप में होने के बाद रामदयाल का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा
रेस्क्यू किए गए कोबरा को जंगल में छोड़ेंगे : Korba Cobra Snake Bite
रेस्क्यू किए गए कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की तैयारी है। बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर बिलों से बाहर निकलकर घरों और आसपास के इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में घर के आसपास झाड़ियों और कचरे की नियमित सफाई करने तथा बिल या अंधेरी जगहों में हाथ डालने से बचने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें : Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत
ख़बरें और भी हैं :स्कूल में घुसा साढ़े 5 फीट का कोबरा, रायगढ़ में रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया



