CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

By Newsdesk Admin
22/09/2026
Share
Ganesh Pandal Murder
Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Ganesh Pandal Murder)

Contents
  • DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद : Ganesh Pandal Murder
  • इलाज के दौरान शैलेष की मौत
  • 14 संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ : Ganesh Pandal Murder
  • अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
  • मृतक की पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग : Ganesh Pandal Murder

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित जनक पहरी इलाके की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने 14 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों में झड़प, बारातियों को लाठी-डंडों से पीटा, गांव में फोर्स तैनात

DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद : Ganesh Pandal Murder

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गणेश पंडाल में DJ बज रहा था। इसी दौरान DJ पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था।

कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद सामान्य होने लगे हालात, ईस्ट काठमांडू में हटा कर्फ्यू, 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार

इलाज के दौरान शैलेष की मौत

हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना (Ganesh Pandal Murder) में उनके पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर भी घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Ganesh Pandal Murder
Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

 

14 संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ : Ganesh Pandal Murder

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में 14 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमले में करीब 13 से 15 लोग शामिल थे। हालांकि घटना में शामिल लोगों और उनकी भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पुलिस हथियारों के इस्तेमाल, पुराने विवाद और DJ पर नाचने को लेकर हुए तत्काल विवाद समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bastar Tourism : बस्तर के झरनों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, चित्रकोट-तीरथगढ़ पहली पसंद

अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : धमतरी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत:महिलाएं भी झड़प में शामिल, लाठी-डंडों से हमला, 11 घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

मृतक की पत्नी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग : Ganesh Pandal Murder

शैलेष राठौर की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पति की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुछ आरोपियों से जुड़े बताए जा रहे कथित अवैध कब्जे पर बने होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Lab Reel : मरीजों के सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियंस ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू

 

ख़बरें और भी हैं : Raipur Reel Making Dispute : विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो महिलाएं घायल

Delhi Business Meet : दिल्ली में निवेशकों की बड़ी सभा, छत्तीसगढ़ को उद्योग हब बनाने CM साय का मिशन शुरू
Raipur Resort Ceiling Accident: VIP Road पर डिनर के दौरान टूटी फॉल सीलिंग, 4 लोग घायल
छत्तीसगढ़ दौरे पर आज PM मोदी: बिलासपुर में जनसभा, बोले- प्रगति को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जुट सकती है 2 लाख की भीड़…
GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे
डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में मची भगदड़, एक बुजुर्ग महिला की मौत, श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें-प्रशासन की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद…

Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को…

Rajya Sabha Election 2026
Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा की 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल

Rajya Sabha Election 2026 :राज्यसभा की सीटों के…

Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच
Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच

मुख्य आरोपित की जगह उसके भाई को प्रकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?