CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जामिया यूनिवर्सिटी ने 7 छात्रों को किया स्पेंड, 20 को नोटिस जारी, अप्रैल की हिंसक झड़प से जुड़ा है मामला

जामिया यूनिवर्सिटी ने 7 छात्रों को किया स्पेंड, 20 को नोटिस जारी, अप्रैल की हिंसक झड़प से जुड़ा है मामला

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

दिल्ली , 23 मई 2025 :

Jamia Millia Islamia: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने सात छात्रों को सस्पेंड करने के साथ-साथ 20 छात्रों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है. यह एक्शन पिछले महीने की हिंसक झड़प के संदर्भ में है, जिसमें कोई स्टूडेंट घायल हो गए थे. निष्कासित सात छात्रों में से तीन को चार साल के लिए और बाकी चार को एक साल के लिए निकाला गया है.

इतना ही नहीं, इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने अपना चीफ प्रॉक्टर भी बदल दिया है. यह वारदात 25 अप्रैल को दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के पास, यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-8 पर हुई थी. एक मामलू विवाद कुछ ही देर में बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गया था. जारी किए गए नोटिस के अनुसार, छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ, जिसने जल्द ही दंगे का रूप ले लिया.

लाठी-पत्थर और अन्य हथियार लाए थे दंगाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंपस में ‘हाइजेनिक पॉइंट’ कैफे के पास के इलाके में यह हिंसा भड़की थी. दंगाई समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर और ईंटें फेंकी थीं. ‘शो कॉज़’ नोटिस में कहा गया है कि छात्र और बाहरी लोग लाठी, बांस की छड़ें, पत्थर और अन्य खतरनाक हथियार लेकर आए थे.

भीड़ ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और अन्य छात्रों, कर्मचारियों और आने-जाने वालों को आतंकित करने की कोशिश की. सुरक्षा कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसमें हस्तक्षेप किया, तो आरोपी छात्रों ने उन पर भी कथित तौर पर उन पर हमला किया गया.

यूनिर्सिटी की संपत्ति को भी हुआ नुकसान

यह झड़प साउथ कैंपस के गेट नंबर 7 से पूरे नॉर्थ कैंपस तक फैल गई. विश्वविद्यालय के अनुसार, कई छात्रों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और लाइब्रेरी सहित यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया. यह दंगा घंटों तक चला.

यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने का आरोप

विश्वविद्यालय ने बताया कि इस दंगे की वजह से शिक्षा का माहौल खराब हुआ और हिंसा के चलते लैब में एग्जाम बाधित हुए. लाइब्रेरी का कामकाज प्रभावित हुआ और क्लास में भी बाधाएं उत्पन्न हुईं. नोटिस में आगे कहा गया कि इस घटना के कारण बड़े पैमाने पर मीडिया रिपोर्टिंग हुई, जिससे लोगों की नजरों में विश्वविद्यालय की छवि खराब हुई.

Jatayu S Flight : जटायु की उड़ान…..! CG से नेपाल तक गिद्ध संरक्षण की एक प्रेरणादायक गाथा
Bihar: इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्लान, गांव-गांव जाकर करेगी ये काम
Lok Sabha Seat Increase Bill 2026: 543 से 816 सीटों का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण पर सरकार की तैयारी
केंद्र की इस योजना की यूपी में धूम, 10 लाख आवेदनों के बाद योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
मुस्लिमों के हाथ से बनी पोशाक बांके बिहारी को न पहनाएं’, मथुरा में किसने कर दी ये बड़ी मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर…

Sukma Crime
Sukma Crime : सुकमा में नशे में पिता-पुत्र के बीच खूनी विवाद, टांगिया के वार से बेटे की मौत

सुकमा के कुम्हरास गांव में रविवार रात शराब…

Chhattisgarh Voter List
Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में लाखों वोटर नहीं पहुंचे मतदान केंद्र, मतदाता सूची पर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?