CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेजस्वी यादव के क्षेत्र में रील के लिए स्टंटबाजी, हाजीपुर पुल पर बढ़े हादसे, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में रील के लिए स्टंटबाजी, हाजीपुर पुल पर बढ़े हादसे, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

28 जून 2025 :

Dangerous stunt on Hajipur bridge: हाजीपुर में गंडक नदी पर बने नए सिक्स लेन पुल को हाल ही में जनता के लिए खोला गया है. इस पुल से आवाजाही में जहां लोगों को सुविधा मिली है. वहीं अब यह युवा स्टंटबाजों के लिए ‘रील स्पॉट’ बनता जा रहा है. आए दिन यहां पर बाइक और गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहे हैं. ये क्षेत्र RJD नेता तेजस्वी यादव का माना जाता है.

सोशल मीडिया पर ताजा वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक हाई स्पीड में बाइक चला रहे हैं. एक युवक बाइक की स्टेरिंग छोड़कर खड़ा होकर स्टंट करता है, जबकि दूसरा लहरिया कट ड्राइविंग करता है. वहीं एक अन्य वीडियो में एक पिकअप चालक दो पहियों पर गाड़ी को बैलेंस कर रफ्तार से घुमा रहा है, जिससे जानलेवा हादसे की आशंका बढ़ जाती है.

तेज रफ्तार ने ली 15 साल के किशोर की जान

बीते गुरुवार रात करीब 8 बजे इसी पुल पर दो अपाची बाइक के बीच टक्कर हो गई थी. हादसे में 15 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए थे. बताया गया कि बाइक स्टंट के लिए युवक रील बना रहे थे और इसी दौरान टक्कर हो गई.

इस वायरल वीडियो और पिछले हादसे के बाद रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने सख्ती दिखाई. 4 स्टंट करने वाले बाइकरों को पकड़कर पहले तो जमकर फटकार लगाई गई, फिर सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई. उन्हें भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

पुलिस की सख्ती के बाद बढ़ी निगरानी

पुलिस अब लगातार इस सिक्स लेन ब्रिज पर गश्ती कर रही है ताकि स्टंटबाजी पर रोक लगाई जा सके. प्रशासन की ओर से युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि रील वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें.

Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानिए अब कितना चल रहा है गोल्ड का भाव
महीनों से था दर्द, पेट की सर्जरी कर निकाली गई सुई, हैरान रह गए डॉक्टर
जनसंख्या बढ़ाने पर जोर, तीसरी संतान होने पर मिलेंगे 50 हजार से लेकर गाय-बछड़े तक, किसने किया ये ऐलान?
इंदौर में 60 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल तैयार:मांगलिया में बने नए भवन का मई में सीएम करेंगे शुभारंभ, मंत्री सिलावट ने किया दौरा
कर्नल सोफिया कुरैशी की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने कहा- ‘न हिन्दू हैं न मुसलमान, हम भारतीय हैं..’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?