CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निकली भगवान राम की शोभायात्रा, मंदिरों में विशेष सजावट, दिन भर हुई पूजा-अर्चना

निकली भगवान राम की शोभायात्रा, मंदिरों में विशेष सजावट, दिन भर हुई पूजा-अर्चना

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। भोपाल में रामनवमी पर धूमधाम से मनाया गया। रविवार को इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष तैयारियां की गई। विशेष तौर पर मंदिरों को सजाया गया है।

भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। तलैया के श्रीराम मंदिर, बिरला मंदिर, भेल का राम मंदिर, आनंद नगर का राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रीराम जन्मोत्सव की आरती और भंडारा : तलैया स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. ओम मेहता और महामंत्री प्रमोद चुघ ने बताया कि दोपहर 12 बजे ‘भये प्रकट कृपाला दीन दयाला’ के जयघोष के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले 5 अप्रैल को महाष्टमी पर पूर्णाहुति, हवन और कन्या भोज का कार्यक्रम किया गया।

पुराने शहर में भव्य शोभायात्रा : पुराने शहर में घोड़ा नक्कास चौराहे से शाम 7 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हनुमान चालीसा की विशेष प्रस्तुति और सांसद आलोक शर्मा व साधु-संतों द्वारा मां कौशल्या की गोद में विराजमान श्रीराम लल्ला की आरती के साथ किया गया। यह यात्रा मां कर्मा देवी रोड, छोटे भैया कॉर्नर, जुमेराती गेट, लोहा बाजार, सुभाष चौक, लखेरापुरा से होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में 101 भगवा ध्वज, मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध गोस्वामी डीजे, ढोल-बैंड, दुलदुल घोड़ी, आकर्षक बग्गियों में विराजमान भगवान गणेश और अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं।

यात्रा मां कर्मा देवी रोड से प्रारंभ होकर छोटे भैया कॉर्नर, जुमराती गेट, लोहा बाजार, सुभाष चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर संपन्न हुई। समापन स्थल पर जबलपुर से पधारे कलाकारों ने कर्फ्यू वाली माताजी की भव्य महाआरती की और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस भव्य आयोजन में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, संस्था अध्यक्ष अवनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज राठौर, आशीष सिंह ठाकुर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, घोड़ा निकाल व्यापारी महासंघ अध्यक्ष ईशान अग्रवाल, आकाश बाथम, मोहित गौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Indore Prabhatferi Traffic: रणजीत हनुमान प्रभातफेरी के चलते फूटी कोठी–महूनाका तक सुबह 3 बजे से रास्ते रहेंगे बंद
Neem Karoli Baba : कैंची धाम में मिला मनोज बाजपेयी को जीवन बदलने वाला आध्यात्मिक अनुभव
वीडियोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान:कोरबा में माता के दर्शन किए, नारियल लेकर ट्रैक पर गया; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका
Raipur Literature Festival Closing Day : रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन, संविधान और भारतीय मूल्यों पर केंद्रित रहेगा संवाद
भिलाई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन : “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – ICAI और Beyond” ✅ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रोफेसर राजीव ने डाला प्रकाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत…

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी को…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस
Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : जनपद पंचायत मैनपाट की…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?