CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक घंटे बाद भिलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी का चौपर, नहीं रहेगा कोई सड़क मार्ग, IIT भिलाई में लैंड कर वहीं से उड़ेंगी रायपुर, आईआईटी की पहरेदारी में 500 जवान तैनात

एक घंटे बाद भिलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी का चौपर, नहीं रहेगा कोई सड़क मार्ग, IIT भिलाई में लैंड कर वहीं से उड़ेंगी रायपुर, आईआईटी की पहरेदारी में 500 जवान तैनात

By Newsdesk Admin
26/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कल रायपुर में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज भिलाई दौरे पर रहेंगी। वो रायपुर माना एयरपोर्ट से सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंचेंगी और यहीं से रायपुर के लिए उड़ जाएंगी।आपको बता दें कि भिलाई पहुंचने से पहले राष्ट्रपति रायपुर में भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसको देखते हुए रायपुर में उनका रूट तय किया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भिलाई के पूरे आईआईटी कैंपस को छावनी में बदल दिया गया है। कोने कोने में पुलिस और सुरक्षा बल को लगाया गया है। पूरे आईआईटी कैंपस की पहरेदारी 500 से अधिक जवान कर रहे हैं। इससे पूर्व हेलीकाप्टर से पूरे आईआईटी कैम्पस भिलाई का हवाई निरीक्षण किया जा चुका है। पिछले तीन दिनों से पूरे भिलाई और खासकर आईआईटी कैंपस के ऊपर लगातार हेलीकाप्टर उड़ते देखे गए हैं।

आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति राजभवन से सड़क के रास्ते जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर पहुंचीं और मंदिर दर्शन के बाद सुबह 9:40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना एयरपोर्ट निकल गई हैं। यहां वो खम्हारडीह थाना चौक से अनुपम नगर चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग होकर फुंडहर चौक, वीआईपी रोड होकर सुबह 10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचीं हैं और यहां से भिलाई के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी। राष्ट्रपति सुबह 11:10 बजे आईआईटी भिलाई के कैंपस में बने हेलीपैड में लैंड करेंगी। इसके बाद वहां 200 मीटर की दूरी पर कार्यक्रम स्थल वो सड़क मार्ग से पहुंचेंगी। कार्यक्रम में लगभग एक घंटा रहने के बाद वो 12:30 बजे रायपुर के लिए उड़ जाएंगी और दोपहर 1 बज कर 5 मिनट में माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 2 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के लिए रवाना होंगी। आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के बाद साढ़े 4 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। 5 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 3 दिन बढ़ेगा तापमान, रायपुर में रहेगी धुंध
Illegal Betting Chhattisgarh : शांत गांव में मोबाइल से चल रहा था खेल, पुलिस की दबिश ने खोल दी पूरी परत
पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज
Akbar ki Taj Begum बनीं Krishna Bhakt – मुस्लिम रानी की भक्ति ने बदल दी इतिहास की दिशा
इन देशों में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्या आएगी नई लहर?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?