सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24 घंटे के भीतर दो ट्रेलर हादसे (Pendra-Bilaspur Road) हो गए। लगातार हुई दुर्घटनाओं के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और कुछ समय के लिए दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित रहा।
पहले हादसे में कोयला लेकर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं। शुरुआती जानकारी में ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

दूसरा ट्रेलर खराब ट्रक से टकराया Pendra-Bilaspur Road
पहले हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर सड़क की दूसरी तरफ जाकर पलट गया।
यह भी पढ़ें: Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन
दोनों हादसों के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ा खतरा
एक ही स्थान पर 24 घंटे के भीतर दो हादसों से मार्ग की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर सड़क किनारे खराब भारी वाहनों के खड़े रहने से हादसे और जाम का खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Arpa River : जमीन का खाता सुधरवाने निकला किसान अरपा नदी में बहा, दो दिन बाद मिला शव
फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है और हादसों की वजह से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबरें और भी हैं…Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत


