सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता के मामले में जिला शिक्षा विभाग (Bilaspur Education Department) ने कार्रवाई की है। मामले में कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामला सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसने दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी।

जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई Bilaspur Education Department
जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनील कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। उन्होंने 25 सितंबर को अपना पक्ष रखा, लेकिन सक्षम अधिकारी ने जवाब को संतोषजनक नहीं माना।
यह भी पढ़ें: Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
विभाग के अनुसार, पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता पाए जाने के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।
दयालबंद स्कूल में रहेगा मुख्यालय
निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। निलंबन अवधि में सुनील कुमार यादव का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दयालबंद, विकासखंड बिल्हा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
मामले से जुड़े दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन


