CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हार्मोनल इंजेक्शन, सर्जरी से बने किन्नर, घर वालों से IMO ऐप से बात…पहचान छिपा दिल्ली में कैसे रह रहे थे 4 बांग्लादेशी?

हार्मोनल इंजेक्शन, सर्जरी से बने किन्नर, घर वालों से IMO ऐप से बात…पहचान छिपा दिल्ली में कैसे रह रहे थे 4 बांग्लादेशी?

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई। दिल्ली पुलिस की नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की विदेशी नागरिक प्रकोष्ठ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को आजादपुर सब्जी मंडी इलाके से गिरफ्तार किया है।

Contents
  • गिरफ्तार लोगों की पहचान
  • 6 महिलाओं को किया गिरफ्तार

इन आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था। इस ऐप का इस्तेमाल ये अपने परिवार से संपर्क करने के लिए कर रहे थे।

विशेष खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिक खुद को किन्नर के रूप में छिपाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांग रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने पहचान छुपाने के लिए लिंग परिवर्तन कराया। इसके लिए इन्होंने हार्मोनल इंजेक्शन लिए और सर्जरी भी कराई। 3 मई 2025 को आजादपुर सब्जी मंडी के पास चार संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर टीम ने सुबह के समय जाल बिछाया और सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बांग्लादेश के नारायणगंज, ढाका सिटी के थाना फतुल्ला के चासारा के रहने वाले मोहम्मद अरमान यानी ईशा, मोहम्मद आरिफ यानी शिल्पा, मोहम्मद जाहिद यानी मौसम और बांग्लादेश के नारायणगंज के थाना फतुल्ला, टोंग बाज़ार चासारा सिटी गेट नं.2 के रहने वाले मोहम्मद बाबुल यानी पाखी, टोंग बाज़ार चासारा सिटी गेट नं.2, थाना फतुल्ला, जिला नारायणगंज, बांग्लादेश के रहने वाले के रूप में हुई है. गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को एफआरआरओ, आर.के. पुरम, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है। जहां से इनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच अब भी जारी है।

6 महिलाओं को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली पुलिस 6 अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को भी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया है। सभी महिलाएं अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।

मंडावली थाने को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर भूपेश कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। जहां पहले एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पांच अन्य महिलाओं को पहाड़गंज से पकड़ा गया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम 23 वर्षीय मिम अख्तर, 35 वर्षीय मीना बेगम, 36 वर्षीय शेख मुन्नी, 25 वर्षीय पायल शेख, 36 वर्षीय सोनिया अख्तर, 34 वर्षीय तानिया खान है।

Rajim Dead Body Found : राजिम में नहर किनारे मिली रायपुर की चंचल की लाश, 30 जनवरी से थी लापता; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
Holika Dahan 2025 Muhurt: होलिका दहन पर भद्रा काल ने बढ़ाई मुश्किल, बस इतनी देर है पूजा का शुभ मुहूर्त
Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति
भिलाई भाजपा कार्यालय में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर हुई परिचय बैठक, प्रभारी संदीप शर्मा भी रहे मौजूद
LPG Price Change : 1 जनवरी से बदल जाएगी आपकी रोज़मर्रा की आर्थिक तस्वीर, गैस से लेकर गाड़ी तक – 9 फैसले जो जेब पर डालेंगे सीधा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?