CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिश्तों का कत्ल : पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची साजिश, शराब पिला पति को उतारा मौत के घाट

रिश्तों का कत्ल : पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची साजिश, शराब पिला पति को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 06 सितंबर​। वैवाहिक रिश्ते को कलंकित करते हुए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी है।

Contents
  • विवाद की जड़ बने अवैध संबंध
  • पति को रास्ते से हटाने की साजिश
  • शराब पिलाकर की गई हत्या
  • इलाके में सनसनी, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से यह​ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

विवाद की जड़ बने अवैध संबंध

घटना चांदा थाना क्षेत्र के किंदिपुर इलाके की है। मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाले तो शक की सुई पत्नी पूजा और उसके आशिक जयशंकर पर आकर टिक गई।

दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जहां हत्या की साजिश का राज खुल गया।

पति को रास्ते से हटाने की साजिश

पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

उसने स्वीकार किया कि उसका जयशंकर के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी भनक पति को लग चुकी थी। 

इस वजह से आए दिन घर में झगड़े होते थे। लगातार तनाव से परेशान होकर पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खत्म करने की योजना बनाई।

शराब पिलाकर की गई हत्या

योजना के अनुसार, बुधवार रात जयशंकर ने महेश को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। जब महेश नशे में धुत हो गया, तभी मौके पर पत्नी को बुलाया गया।

इसके बाद जयशंकर ने धारदार चाकू से महेश का गला काट दिया, वहीं पत्नी ने ईंट से उसके सीने पर वार किया। घटनास्थल पर ही महेश की मौत हो गई।

इलाके में सनसनी, सख्त कार्रवाई की मांग

हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजनों ने मांग की है कि आरोपी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
दुर्ग में पुलिस ने जब्त किया 6 लाख रुपए का नशा “चिट्टा” पंजाब से लाकर करते थे सप्लाई
हॉलीवुड से आया था Rani Mukerji को बुलावा, शाह रुख खान की फिल्म की वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग
खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….
Kuwait Oil : अचानक थम गया तेल निर्यात, कुवैत में ऐसा क्या हुआ कि एक भी बैरल बाहर नहीं गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?