CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 20 रुपये ज्यादा वसूले, पड़ गए लाखों के चक्कर में: कोर्ट ने ठोका ₹10 लाख का जुर्माना

20 रुपये ज्यादा वसूले, पड़ गए लाखों के चक्कर में: कोर्ट ने ठोका ₹10 लाख का जुर्माना

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

किसी भी सामान को खरीदते समय पैकेट पर लिखी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दुकानदार को सिगरेट के पैकेट पर सिर्फ 20 रुपये अधिक वसूलना भारी पड़ गया. जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए न केवल दुकानदार बल्कि सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. यह फैसला ग्राहकों के अधिकारों को लेकर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

Contents
  • सुनवाई में नहीं पहुंचा दुकानदार
  • उपभोक्ता आयोग ने क्या कहा?
  • शिकायतकर्ता को मिलेगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सामने आए इस मामले ने उपभोक्ता अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता देवेश गौतम ने 29 जनवरी को जिला उपभोक्ता आयोग के सामने स्थित एक दुकान से सिगरेट का पैकेट खरीदा था. पैकेट का MRP 340 रुपये था, लेकिन दुकानदार हीरा लाल वार्ष्णेय ने इसके बदले 360 रुपये की मांग की. ग्राहक ने इसका विरोध किया और MRP से अधिक कीमत वसूलने पर आपत्ति जताई. हालांकि दुकानदार नहीं माना और ग्राहक को मजबूरन 360 रुपये का भुगतान करना पड़ा. बाद में ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा और इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग में कर दी.

सुनवाई में नहीं पहुंचा दुकानदार

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी दुकानदार आयोग के सामने पेश नहीं हुआ. इसके बाद आयोग ने उसके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC को भी मामले में पक्षकार बनाया गया. सुनवाई के दौरान ITC ने कहा कि संबंधित दुकानदार उसका अधिकृत विक्रेता नहीं है और कंपनी का उसकी बिक्री गतिविधियों पर कोई सीधा नियंत्रण नहीं है. कंपनी ने यह भी दावा किया कि वह किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनुचित व्यापारिक गतिविधि में शामिल नहीं है.

उपभोक्ता आयोग ने क्या कहा?

आयोग ने कंपनी की दलीलों को स्वीकार नहीं किया. आयोग का मानना था कि दुकानदार कंपनी के उत्पाद बेच रहा था, इसलिए वह उत्पाद की बिक्री श्रृंखला का हिस्सा है. आयोग ने कहा कि निर्माता कंपनी अपने उत्पाद की बिक्री में होने वाली अनियमितताओं से पूरी तरह जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 39(1)(के) के तहत आयोग ने दुकानदार और कंपनी दोनों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. यह राशि उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराई जाएगी.

शिकायतकर्ता को मिलेगा मुआवजा

आयोग ने आदेश दिया कि शिकायतकर्ता से वसूले गए अतिरिक्त 20 रुपये 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाए जाएं. इसके अलावा मानसिक उत्पीड़न के लिए 5,000 रुपये और मुकदमे के खर्च के लिए 5,000 रुपये अलग से दिए जाएंगे. आयोग ने दोनों पक्षों को 45 दिनों के भीतर आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है. यदि तय समय में आदेश का पालन नहीं किया गया तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 72 के तहत आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है. यह फैसला ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और MRP से अधिक कीमत वसूले जाने पर आवाज उठाने का संदेश देता है.

Youth arrested for spreading terror : वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, देखिए विडियो
Kaushambi News: शादी के एक महीने बाद मह‍िला ने लगाई फांसी लगाकर दी जान, दहेज के ल‍िए हत्‍या का आरोप
नमक कम क्यों है… पहले पीटा, फिर छत से फेंक दिया; 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की कर दी हत्या
UKSSSC Recruitment 2026: न्यायालयों में 398 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन
बड़ी खबर: गणेश विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, निकल गईं तलवारें, तोड़फोड़, दुकान और वाहनों में लगाई आग, बिगड़े हालात, एक पुलिसकर्मी भी घायल, पटाखा विवाद में लड़की पर चला चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?