CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैज ने CM साय से की जासूसी की शिकायत, कहा – बस्तर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बड़ा मुद्दा, उच्च स्तरीय जांच की मांग..

बैज ने CM साय से की जासूसी की शिकायत, कहा – बस्तर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बड़ा मुद्दा, उच्च स्तरीय जांच की मांग..

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share
xr:d:DAFn7khOe0Q:102,j:6763677048341740774,t:23071216

सीजी भास्कर, 1 मार्च ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर अपनी जासूसी कराए जाने की शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि वह बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र से आते हैं, जहां सुरक्षा हमेशा एक बड़ी चिंता का विषय रही है। ऐसे में अगर राजधानी में भी सरकार जासूसी कराने लगे तो सवाल उठता है कि वे कहां सुरक्षित हैं?

उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला?

दीपक बैज ने अपने पत्र में लिखा है कि 26 फरवरी 2025 की रात 12 बजे से 27 फरवरी 2025 की रात 12 बजे तक उनके निवास स्थान के बाहर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन (CG 18 P 6418) में बैठे लोगों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जब इस वाहन की जांच की गई, तो उसमें बैठे व्यक्ति पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए।

उन्होंने लिखा कि यह वाहन अफसर कॉलोनी, देवेंद्र नगर, रायपुर (थाना गंज) के पास 24 घंटे तक खड़ा रहा। इसमें बैठे लोग संदेहास्पद रूप से उनके निवास स्थान की जासूसी कर रहे थे।

यह संदेह से परे नहीं है कि उक्त वाहन में मौजूद लोगों को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मेरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संदिग्ध गतिविधि की लिखित शिकायत 28 फरवरी 2025 को गंज थाना प्रभारी को दी गई,

सरकार की मंशा पर सवाल

दीपक बैज ने अपने पत्र में राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष की निगरानी कर माहौल बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

सरकार किस तरह का माहौल बनाना चाहती है? विपक्ष के नेताओं की जासूसी कराना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। क्या हमें डराने की कोशिश हो रही है?

एडिशनल एसपी की भूमिका पर संदेह

पत्र में दीपक बैज ने दंतेवाड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी पुलिसकर्मी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह स्पष्ट रूप से अवैध निगरानी और निजता का उल्लंघन है। पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, न कि विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखना।

डीजीपी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग

दीपक बैज ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डीजीपी से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल उनकी निजता का हनन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और विपक्ष की स्वतंत्रता पर भी हमला है।

इस घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की गहन जांच की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आदेश किसके द्वारा दिया गया था और इसका असली मकसद क्या था।

BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
लुटेरी दूल्हन : बैंक कर्मी सहित दरोगाजी को भी पत्नी (लुटेरी दुल्हन) पहना गई टोपी, दस खातों में UPI के माध्यम से लाखों रूपये का वारा न्यारा, दर्ज हुई FIR, जांच में जुटी पुलिस
Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप
🛑 दसवीं के छात्र की स्कूल में मौत….‼️ चंद सेकंड्स में छात्र ने तोड़ दिया दम 🔵 देखें विडियो अचानक क्या हुआ होगा ऐसा….❓ परिजनों ने कहा – पोस्टमार्टम नहीं करायेंगे
CJP Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Helpline
CM Helpline : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों का…

Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर में 3 साल के बच्चे से मारपीट का आरोप, मां और सौतेले पिता पर एफआईआर

रायपुर के पंडरी स्थित तरुण नगर, लोधीपारा में…

Scrap Theft
Scrap Theft : चोरी के आरोप में पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ​गोदाम से 18 टन कबाड़, सिलेंडर और पिकअप जब्त, भेजा गया जेल

शिवपुरी क्षेत्र में हुई लोहे के एंगल व…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बड़े रेगड़ा गांव में दुर्गा…

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?