सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। रायगढ़ जिले के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में रविवार शाम हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तुरंत दोनों ओर का ट्रैफिक रुकवा दिया। इसके बाद 24 हाथियों के दल ने बिना किसी बाधा के सड़क पार की और जंगल की ओर चला गया। (Raigarh 24 Elephants Road Crossing)
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant : रायगढ़ में 166 हाथियों का डेरा, खेतों में पहुंचा झुंड; 17 किसानों की धान फसल चौपट
हाथियों के सड़क पर आते ही रोका गया ट्रैफिक : Raigarh 24 Elephants Road Crossing
हाथियों के सड़क पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया, ताकि हाथियों को सड़क पार करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। कुछ देर बाद पूरा दल सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया।
इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। कई लोगों ने हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो बनाया। दल में नर और मादा हाथियों के साथ शावक भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : हाथियों का आतंक, 26 किसानों की धान की फसल बर्बाद

रायगढ़ वन मंडल में 51 हाथियों की मौजूदगी
विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक रविवार को रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 51 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई। इनमें 13 नर, 32 मादा और 6 शावक शामिल हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा
तमनार क्षेत्र में लगातार बना हुआ है मूवमेंट : Raigarh 24 Elephants Road Crossing
घरघोड़ा सब डिवीजन के एसडीओ आशुतोष मंडावा के अनुसार, तमनार रेंज में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। रविवार को 24 हाथियों का दल सड़क किनारे पहुंचा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया और हाथियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराया।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की जानकारी भी दी जा रही है।
ख़बरें और भी हैं : Elephant Attack : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत


