सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। भिलाई में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 29 लाख 22 हजार 300 रुपए बताई गई है। (Bhilai Heroin Smuggling Case)
पुलिस ने मामले में जसबीर कौर उर्फ सोनू, नितेश सोनी और तिरकेश निषाद को गिरफ्तार किया है। मौके पर दो नाबालिग भी मिले, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। तीनों वयस्क आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा
मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश : Bhilai Heroin Smuggling Case
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-3, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मकान में दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक महिला ने भागने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया।
इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान हेरोइन, नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : Heroin Smuggling Network Busted: पाकिस्तान लिंक से जुड़ा बड़ा ड्रग रैकेट बेनकाब, पंजाब से 4 आरोपी गिरफ्तार

नकदी और सोने के आभूषण भी जब्त
पुलिस ने 70.460 ग्राम हेरोइन के अलावा 2 लाख 35 हजार 100 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके साथ 19 नग सोने के आभूषण मिले, जिनका कुल वजन करीब 71.35 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 65 हजार रुपए बताई गई है।
इसके अलावा चांदी के आभूषण, बर्तन, आठ मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मकान से हेरोइन रखने और उसकी बिक्री से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें : Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार
जसबीर पर पहले पुलिस से रिश्वत मांगने का आरोप लगाने का मामला
जसबीर कौर इससे पहले अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी मां को नशीले पदार्थ के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसे छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पुलिस पर हिरासत में मारपीट और पैसे मांगने के आरोप भी सामने आए थे।
इन आरोपों (Bhilai Heroin Smuggling Case) से संबंधित ऑडियो सामने आने के बाद दो पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया था। मामले में जांच के निर्देश भी दिए गए थे।
जसबीर की मां पहले से जेल में बंद : Bhilai Heroin Smuggling Case
2 जून 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सिरसागेट यात्री प्रतीक्षालय के पास से जसबीर कौर की मां रज्जी कौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 5.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जब्त नशीले पदार्थ समेत अन्य सामान की कुल कीमत 6 लाख 12 हजार 900 रुपए बताई गई थी।
इसी मामले में सुनील महाराणा को भी गिरफ्तार किया गया था। अब जसबीर कौर समेत तीन लोगों की हेरोइन तस्करी के मामले (Bhilai Heroin Smuggling Case) में गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ख़बरें और भी हैं :Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त


