CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Free Bus Service Navratri : नवरात्र में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़ तक चलेगी मुफ्त बस सेवा

Free Bus Service Navratri : नवरात्र में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़ तक चलेगी मुफ्त बस सेवा

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Free Bus Service Navratri
Free Bus Service Navratri

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक नि:शुल्क बस सेवा (Free Bus Service Navratri) का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली और शांति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई दी। (Free Bus Service Navratri)

माँ काली सेवा समिति द्वारा संचालित यह नि:शुल्क बस सेवा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक लगातार चलेगी। इस सेवा के तहत प्रतिदिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ तक ले जाएँगी और दर्शन के उपरांत वापस रायपुर लाएँगी। मुख्यमंत्री ने आज चार बसों में लगभग दो सौ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (Free Bus Service Navratri)

बसों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीमाता सेवा समिति पिछले दस वर्षों से नवरात्र में श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु नि:शुल्क बस (Free Bus Service Navratri) उपलब्ध करा रही है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर देवी मंदिरों में दर्शन की लालसा हर श्रद्धालु के मन में होती है। माँ के दर्शन की कल्पना से ही मन में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार परिस्थितियों की वजह से लोग दूर स्थित देवी स्थलों तक नहीं पहुँच पाते। ऐसे में यह बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँचना अब और भी सुगम हो गया है। (Free Bus Service Navratri)

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा से समिति ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही सेवा और समर्पण का प्रेरक संदेश भी दिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में राजिम से रायपुर तक मेमू ट्रेन (Free Bus Service Navratri) का शुभारंभ किया गया है। इससे कुंभनगरी राजिम के श्रद्धालुओं को भी डोंगरगढ़ आने में सुविधा होगी। उन्होंने इस पहल के लिए कालीमाता सेवा समिति से जुड़े चंद सुंदरानी, दीपक भारद्वाज और सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति से एक बस कवर्धा से डोंगरगढ़ तक चलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। (Free Bus Service Navratri)

चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान
BSP में चोरी करते पकड़े गए BJP पार्षद, CISF ने कार से बरामद किया 220 किलो तांबे का तार
पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड पिंदर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने तोड़ा ड्रग नेटवर्क
Raipur Police Quarters Danger : बल्लियों पर टिके जर्जर मकान, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?