CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Railway Underbridge : बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी; 5 दिन से आवागमन ठप 

Railway Underbridge : बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी; 5 दिन से आवागमन ठप 

By Newsdesk Admin
02/07/2026
Share
Railway Underbridge
Railway Underbridge

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : रायगढ़ शहर में मानसून की पहली बारिश ने एक बार फिर रेलवे अंडरब्रिज (Railway Underbridge) की बदहाल व्यवस्था उजागर कर दी है। नाले का गंदा पानी भरने और चेंबर की जाली उखड़ जाने के कारण रेलवे अंडरब्रिज को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। पिछले पांच दिनों से लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप है, जिससे आसपास के कई मोहल्लों के रहवासियों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

हर बारिश में बन जाती है यही स्थिति

स्थानीय लोगों के मुताबिक हल्की बारिश होते ही रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। नाले का गंदा पानी पुल के भीतर पहुंच जाता है और चेंबर की जाली भी बाहर निकल आती है। इस बार भी पहली ही बारिश में यही स्थिति बन गई। सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों ओर लोहे के पाइप लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। फिलहाल नगर निगम की टीम नाले और अंडरब्रिज की सफाई में जुटी हुई है।

कई मोहल्लों के लोगों की बढ़ी परेशानी

रेलवे अंडरब्रिज बंद होने से मौदहापारा, बाजीराव पारा, मिट्ठूमुड़ा, सोनकर पारा सहित आसपास के कई इलाकों के लोगों को रोजाना अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बाजार, कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

अंडरब्रिज बंद होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा है। जो छात्र साइकिल या छोटे वाहनों से इसी मार्ग से स्कूल जाते थे, उन्हें अब नया शनि मंदिर रोड स्थित चक्रपथ होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। वहीं कई पैदल यात्री किसी तरह लोहे के पाइप पार कर जोखिम उठाते हुए पुल से गुजर रहे हैं।

महापौर ने दिया जल्द राहत का भरोसा

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि रेलवे अंडरब्रिज के पास नाले को एक स्थान पर मोड़े जाने के कारण वहां कचरा जमा हो जाता है। बारिश के दौरान पानी का दबाव बढ़ने से नाला ओवरफ्लो हो जाता है और अंडरब्रिज में पानी भर जाता है।

उन्होंने कहा कि नाले की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। व्यवस्था सामान्य होते ही रेलवे अंडरब्रिज को दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही शहर में नए अंडरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव
कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान
Damakhda Sant Samagam Mela 2026 : कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दामाखेड़ा मेले की तैयारियों की गहन समीक्षा
Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर
Chhattisgarh High Court  : जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला, 2 महीने में कम हो जाएंगे 3 जज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?