CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकोर्ट का फैसला: लंबे समय तक सहमति से बना रिश्ता दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं..

हाईकोर्ट का फैसला: लंबे समय तक सहमति से बना रिश्ता दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं..

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रेप के एक मामले में कहा है कि पीड़िता बालिग है और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाई है तो फिर इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। इससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी इच्छा से साथ रह रही थी। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने रायगढ़ के फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध करने के आदेश को निरस्त कर दिया है।

दरअसल, बिलासपुर में रह चुकी महिला ने रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी ने साल 2008 में उससे शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया। महिला पहले बिलासपुर में रहती थी और एक एनजीओ में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।

इसी दौरान उसने पीड़िता के शराबी पति को छोड़ने कहा। जिसके बाद उससे शादी करने का वादा किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे किराए का मकान दिलवाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए।

छोड़कर चला गया तब दर्ज कराई दुष्कर्म का केस

साल 2019 में आरोपी यह कहकर रायपुर गया कि वह एक हफ्ते में लौट आएगा। लेकिन, वो वापस नहीं आया। जिससे परेशान होकर महिला ने उसके वापस आने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद भी युवक नहीं माना, तब परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर चालान पेश किया। ट्रॉयल के दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिया।

ट्रॉयल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

आरोपी ने ट्रॉयल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिसमें बताया गया कि पीड़िता और वह लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। पीड़िता ने सभी दस्तावेजों यानी आधार कार्ड, वोटर आईडी, गैस कनेक्शन फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट और राशन कार्ड में खुद को पत्नी के रूप में दर्ज कराया है। यहां तक कि महिला बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर में भी उसने अपनी शिकायत में आरोपी को अपना पति बताया था।

हाईकोर्ट ने कहा- रेप केस नहीं बनता

हाईकोर्ट ने फैसले में कहा है कि पीड़िता बालिग है और लंबे समय तक आरोपी के साथ रह चुकी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अपनी इच्छा से साथ रह रही थी। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि अगर दोनों विवाहित हैं। लंबे समय तक साथ रहे हैं और महिला ने आरोपी को अपना पति स्वीकार किया है, तो यह मानना मुश्किल है कि उसे धोखे में रखकर यौन संबंध बनाए गए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 3 जुलाई 2021 के आदेश को निरस्त कर दिया है।

Tribal Hostel Development : छात्रावासों को आदर्श बनाने प्रमुख सचिव का सख्त निर्देश, सभी जरूरी व्यवस्थाएं इतने दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश
बलौदा बाजार Update 🛑 घटना के बाद जगदलपुर में छिपा भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी सहित 8 और गिरफ्तार 🔵 हिंसा को हवा देने वाले सोशल मीडिया के लोग भी सूचीबद्ध 🟢 विशेष टीम रख रही है पूरी नजर
Switzerland Blast News : नए साल की रात स्विस टूरिस्ट हब में तबाही, 40 से ज्यादा मौतें; पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार
Crypto Trading Fraud Chhattisgarh: रायपुर में निवेश के नाम पर 1.35 करोड़ की बड़ी ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CBSE Board Exam 2026 : दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, सर्वोत्तम स्कोर ही माना जाएगा अंतिम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

22/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Railway Track Dead Body : रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

18/04/2026
School Safety
छत्तीसगढ़

School Safety : स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू

24/11/2025
Teacher Suspension Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित

11/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?