CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘21000 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बेचकर लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग’, दिल्ली के बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप, बेल पर क्या बोला SC

‘21000 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बेचकर लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग’, दिल्ली के बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप, बेल पर क्या बोला SC

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

सुप्रीम कोर्ट ने मुंद्रा बंदरगाह पर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार एक व्यवसायी की जमानत खारिज कर दी है. मंगलवार (13 मई, 2025) को कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उसको 6 महीने बाद बेल के लिए कोर्ट जाने की इजाजत दी है. यह मामला 21,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा है. इस मामले में दिल्ली का एक व्यवसायी हरप्रीत तलवार सिंह गिरफ्तार है, जिसकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी. हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ ​​कबीर तलवार को जमानत के लिए छह महीने बाद अदालत जाने की छूट दे दी.

पीठ ने हरप्रीत तलवार के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप को अपरिपक्व बताया और विशेष अदालत को मामले की सुनवाई जल्द पूरी करने के लिए महीने में दो बार मामले को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया. 23 अप्रैल, 2025 को, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कहा था कि बिक्री से प्राप्त आय का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी में कुछ क्लब चलाने वाले हरप्रीत तलवार को एजेंसी ने अगस्त, 2022 में गिरफ्तार किया था.

मुंद्रा बंदरगाह पर 21,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ की तस्करी को देश में सबसे बड़ी मादक पदार्थ तस्करी माना जाता है. 12 सितंबर, 2021 को अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते कुछ कंटेनर मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे थे, जिनमें अर्ध-प्रसंस्कृत टैल्क पत्थरों से भरे बैग थे.

खुफिया सूचनाओं के आधार पर, राजस्व खुफिया निदेशालय ने 13 सितंबर, 2021 को कंटेनरों की जांच की और कुछ बैग में हेरोइन पाई गई, जिसके परिणामस्वरूप अंततः 21,000 करोड़ रुपये की 2988.21 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई. जांचकर्ताओं ने बाद में पाया कि यह छठी और आखिरी खेप थी जिसे रोका गया था. मामले के सिलसिले में अफगान नागरिकों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

UPSSSC Recruitment: यूपी में 44,778 से अधिक नई भर्तियों के संकेत, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर उछाल, चांदी ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट
भिलाई में कचरा फेंकने के विवाद पर चली आरी, पड़ोसियों ने कराई एफआईआर दर्ज, देखिए विडियो
बिहार चुनाव से पहले एक्शन मोड में उतरे CM! दिल्ली दौरे पर जा रहे नीतीश कुमार
Rajasthan School Girl Abduction : स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा की गर्दन पर चाकू रख किया अपहरण, दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?