CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में कचरा फेंकने के विवाद पर चली आरी, पड़ोसियों ने कराई एफआईआर दर्ज, देखिए विडियो

भिलाई में कचरा फेंकने के विवाद पर चली आरी, पड़ोसियों ने कराई एफआईआर दर्ज, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

🟦 बीच-बचाव करने पहुंचा युवक भी बना आरोपी

भिलाई नगर, 16 मई। जामुल थानांतर्गत कैलाश नगर में परशुराम मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। दो पड़ोसियों को झगड़ता देख जब एक युवक बचाने दौड़ा तो उसका भी नाम मारपीट के आरोप में दर्ज हो गया है। वायरल विडियो में महिला लकड़ी काटने की आरी से वार करती दिखाई दे रही है। दोनों पक्षों को चोट बाद मुलाहिजा के लिए अस्पताल भेजा गया।

Contents
  • 🟦 बीच-बचाव करने पहुंचा युवक भी बना आरोपी
  • कचरा फेंकने को लेकर कहासुनी, मारपीट में बदली

आपको बता दें कि घटना आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे की है जब सिंह और शर्मा परिवार के बीच कचरा फेंकने को लेकर हुई बातचीत अचानक झूमा झटकी और मारपीट में तब्दील हो गई।

दोनों ही परिवार को बुरी तरह एक दूसरे पर झपटता देख पड़ोसी युवक बीच-बचाव करने लगा लेकिन विवाद थमने पर थाना पहुंचे दोनों पक्ष में से एक ने उसके खिलाफ भी मारपीट की रपट दर्ज करवा दी है। फिलहाल जामुल पुलिस ने कुल 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत कार्रवाई की है।

इस घटना में मारपीट का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मामूली विवाद कितना घातक रूप ले सकता है, इसकी एक बानगी भी देखने को मिलती है।

कचरा फेंकने को लेकर कहासुनी, मारपीट में बदली

जामुल पुलिस ने बताया कि ईडब्ल्यूएस 200, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि पड़ोसन आरती शर्मा ने सुबह 7 बजे हमारे घर के सामने कचरा फेक दिया। ऐसा करने से मना करने पर उनके पति सौरभ शर्मा आए और बोले हम अपने घर के सामने कचरा फेक रहे हैं, तुम कौन होते हो हमे बताने वाले। उन्होंने गालियां और जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी।

आरती ने लकड़ी काटने वाले आरी से नरेंद्र पर हमला बोल दिया। तभी नरेन्द्र की पत्नी रेणु जब बीच-बचाव करने आई तो उससे भी मारपीट की गई।

नरेंद्र के बायें हाथ की कलाई, कंधा, सिर, पेट में बाये तरफ चोट आई है जबकि बीच-बचाव करने पहुंची रेणु सिंह की कलाई एवं वेकटेंश शर्मा के पीठ और छाती में चोटे आई हैं।

वहीं आरती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कचरा फेकने गई थी तभी नरेन्द्र प्रताप सिंह और उसकी पत्नी रेणु सिंह घर के सामने कचरा फेकने से मना किए और नरेन्द्र एवं उसकी पत्नी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

आरती शर्मा का आरोप है कि बीच बचाव करने आए पड़ोसी वेंकटेश शर्मा ने भी हाथापाई की है। बीच-बचाव करने आए उसके पति सौरभ शर्मा के मुंह में चोट आई है जबकि आरती के हाथ एवं पेट में चोट लगी है।

वहीं वेंकटेश शर्मा ने कहा कि वह केवल पड़ोसियों के झगड़े और मारपीट को रोकने की, छुड़ाने की पहल करता रहा मगर एक पड़ोसी ने उसका भी नाम मारपीट के आरोपी के रूप में थाना में दर्ज करवा दिया है।

नरेंद्र सिंह का आरोप है कि मारपीट में आरी से हमला करती महिला को भी मारपीट की सामान्य धारा में आरोपी बनाया गया है। जामुल पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखी जा चुकी है, मामले की विवेचना जारी है।
राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
Uproar over fake marriage party : ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने कार्यक्रम किया स्थगित
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह
BKU नेता नरेश टिकैत के समर्थन में आए अफजाल अंसारी, अखिलेश यादव के सांसद ने उठाई ये मांग
Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6300 से…

Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर
Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर

चार-पांच महीने से वेतन अटका (Chhattisgarh Salary Crisis)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?