सीजी भास्कर, 20 नवंबर| दुर्ग जिले के पाटन में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा (Durg Crime News) किया है। घर के पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने परिचित के कहने पर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और एक परिचित को गिरफ्तार किया है।

घर में आने-जाने का उठाया फायदा Durg Crime News
आरोपी महिला को घर में आने-जाने के कारण पता था कि गहने कहां रखे जाते हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने पेटी का ताला तोड़ा और जेवर व नकदी चोरी कर ली।
यह भी पढ़ें : Kabeerdham Paddy Seizure : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रहा 301 क्विंटल धान जब्त, चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया 750 बोरी से भरा ट्रक
10 लाख का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, नकदी, मोबाइल और दो बाइक समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
खबरें और भी हैं : Surajpur Farmers : सूरजपुर में किसानों पर दोहरी मार, बारिश से धान कटाई रुकी तो पटवारियों की हड़ताल से गिरदावरी अटकी


