सीजी भास्कर, जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई और मरम्मत का काम (Janjgir School Viral Video) कराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहली से पांचवीं तक के छोटे बच्चे कक्षाओं में झाड़ू लगाते और दीवारों की दरारों को सीमेंट से भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पेंड्रा-केशकाल में धुंध
बाजार पारा स्कूल का मामला
मामला कोटमी सोनार के बाजार पारा स्थित शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे पढ़ाई करने के बजाय स्कूल की कक्षाओं की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे दीवारों में आई दरारों को सीमेंट से भरने का काम भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों से कराए जा रहे काम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
अभिभावकों ने जताई नाराजगी
बच्चों से सफाई और मरम्मत कराने को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वे बच्चों को स्कूल पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं, न कि झाड़ू लगाने और दीवारों की मरम्मत जैसे काम करने के लिए। अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि स्कूल में सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी बच्चों पर क्यों डाली जा रही है।
यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today : शादी के सीजन में खरीदारों को बड़ी राहत, सोना 5,947 और चांदी 9,789 तक टूटी, जानें नए भाव
DEO ने दिए जांच के निर्देश
वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने जांच कराने की बात कही है। DEO के मुताबिक, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्कूल में बच्चों से किसके निर्देश पर सफाई और मरम्मत का काम कराया गया।
यह भी पढ़ें : Sonu Nigam Raipur Flight Concert : रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज कॉन्सर्ट, यात्रियों की फरमाइश पर गाए हिट गाने



