सीजी भास्कर, रायपुर, 21 नवंबर 2026। रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्रियों को ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम भी सफर कर रहे थे। इस दौरान यात्रियों ने उनसे गाने सुनाने की फरमाइश की, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी पूरा किया। देखते ही देखते विमान के भीतर सफर का माहौल किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में बदल गया।
यह भी पढ़ें : Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसा के बीच तारिक रहमान का हसीना पर निशाना, भारत की ओर किया इशारा
आसमान में गूंजे हिट गाने
रायपुर-मुंबई फ्लाइट (Sonu Nigam Raipur Flight Concert) में सोनू निगम ने यात्रियों की फरमाइश पर ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ जैसे अपने मशहूर गाने सुनाए। उनकी सुरीली आवाज सुनते ही फ्लाइट में मौजूद यात्री उत्साहित हो गए। कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जबकि कुछ यात्री उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।
यह भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi 2026 : देवउठनी एकादशी से शादियों की शुरुआत, 2027 में विवाह के लिए मिलेंगे 96 शुभ मुहूर्त
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फ्लाइट में सोनू निगम की इस खास प्रस्तुति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री उनके गानों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें हवाई सफर के दौरान ही लाइव कॉन्सर्ट देखने और अपने पसंदीदा गायक को करीब से सुनने का मौका मिल गया। सोनू निगम की इस अनोखी प्रस्तुति ने यात्रियों के सफर को यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Nursing Admission :छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें आवेदन
एम्स के कार्यक्रम में आए थे
बता दें कि सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर एम्स के वार्षिक उत्सव ‘ओरियाना फेस्ट’ में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद 20 नवंबर को वे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान यात्रियों को उनके साथ सफर करने और उनके लोकप्रिय गाने लाइव सुनने का यादगार मौका मिल गया।



