सीजी भास्कर, 20 नवंबर| बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी और अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा (Bangladesh Violence) बढ़ गई है। गुरुवार को कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हुए। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बिना नाम लिए हसीना और उनके समर्थकों पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

सीमा पार से साजिश का लगाया आरोप Bangladesh Violence
लालमोनिरहाट में रैली को संबोधित करते हुए तारिक रहमान ने कहा कि 16 साल तक सत्ता में रहने के बाद देश छोड़कर गए लोग अब सीमा पार से बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उनके बयान को भारत की ओर इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana : धान-गन्ना, दलहन-तिलहन और मिलेट्स किसानों को मिल रहा सीधा लाभ : संदीप शर्मा
कई जिलों में आगजनी और तोड़फोड़
अवामी लीग के बंद के दौरान गोपालगंज में बीएनपी के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। पुलिस के मुताबिक, कम से कम छह बसों और पिकअप गाड़ियों को आग के हवाले किया गया। चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में भी आग लगाने की घटना सामने आई।
ढाका में 107 लोगों की गिरफ्तारी
हिंसा पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सात जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की 97 टुकड़ियां तैनात की हैं। वहीं, ढाका पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 107 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Nursing Admission :छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें आवेदन
शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रत्यर्पण का मुद्दा भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की वजह बना हुआ है। फिलहाल बांग्लादेश के राजनीतिक हालात पर क्षेत्रीय स्तर पर नजर रखी जा रही है।
खबरें और भी हैं : Dev Uthani Ekadashi 2026 : देवउठनी एकादशी से शादियों की शुरुआत, 2027 में विवाह के लिए मिलेंगे 96 शुभ मुहूर्त


