सीजी भास्कर, रायपुर, 21 नवंबर 2026। रायपुर के नेहरू नगर अंडरब्रिज से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। अंडरब्रिज क्रमांक 356A में 23 नवंबर से मरम्मत (Raipur Nehru Nagar Underbridge Repair) का काम शुरू होने जा रहा है। यह काम 25 दिसंबर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान अंडरब्रिज की दो लेनों में से एक को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत
एक लेन से होगा आवागमन
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, मरम्मत के दौरान पहली लेन को बंद कर उसका काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद दूसरी लेन की मरम्मत शुरू होगी। इस दौरान अंडरब्रिज पूरी तरह बंद नहीं रहेगा और एक लेन से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि, एक ही लेन से यातायात संचालित होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Durg Crime News : दुर्ग में पड़ोसी महिला ने ही घर से उड़ाए गहने और नकदी, पति समेत 3 गिरफ्तार
25 दिसंबर तक चलेगा काम
अंडरब्रिज में मरम्मत का काम 23 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर शाम 6 बजे तक प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह काम जरूरी है। मरम्मत के दौरान वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Kabeerdham Paddy Seizure : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रहा 301 क्विंटल धान जब्त, चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया 750 बोरी से भरा ट्रक



