सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अभियान में बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले कुल 280 यात्री पकड़े गए। (Durg Railway Station)
यह भी पढ़ें :
रेलवे ने अभियान में कुल 2.09 लाख रुपए का जुर्माना वसूला : Durg Railway Station
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 159 यात्रियों से 1 लाख 42 हजार 705 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट पर सफर कर रहे 87 यात्रियों से 63 हजार 90 रुपए और अधिक लगेज लेकर चल रहे 34 यात्रियों से 3 हजार 500 रुपए वसूले गए।
इस तरह रेलवे ने पूरे अभियान में कुल 2 लाख 9 हजार 295 रुपए का राजस्व जुटाया।
यह भी पढ़ें :

रेलवे की यात्रियों से अपील, उचित टिकट लेकर ही करें सफर
यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी शामिल रहे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें :
ख़बरें और भी हैं :


