CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर उछाल, चांदी ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर उछाल, चांदी ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को (Gold Silver Price Today) सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 22 हजार रुपये के पार चली गई है, जबकि चांदी भी करीब ₹1,000 महंगी हुई है।

सोने की कीमतों में यह तेजी पिछले हफ्ते की मामूली गिरावट के बाद दर्ज की गई है। शुक्रवार (24 अक्टूबर) की तुलना में आज सुबह के भाव बढ़े हुए हैं। IBJA द्वारा जारी रेट्स के अनुसार, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 111310 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 112120 रुपये हो गया है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का भाव भी 121518 रुपये से बढ़कर 122402 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

आज के गोल्ड-सिल्वर के ताजा दाम (IBJA Rate Chart – 27 अक्टूबर 2025)
शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट (₹) सोमवार सुबह का रेट (₹) फर्क (₹)
सोना (999 – 24 कैरेट) 1,21,518 1,22,402 ₹884 महंगा
सोना (995 – 23 कैरेट) 1,21,031 1,21,912 ₹881 महंगा
सोना (916 – 22 कैरेट) 1,11,310 1,12,120 ₹810 महंगा
सोना (750 – 18 कैरेट) 91,139 91,802 ₹663 महंगा
सोना (585 – 14 कैरेट) 71,088 71,605 ₹517 महंगा
चांदी (999 – प्रति किलो) 1,47,033 1,48,030 ₹997 महंगी

IBJA द्वारा जारी (Gold Silver Price Today) दाम देशभर में मानक माने जाते हैं, हालांकि इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती। गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से जोड़े जाते हैं, जिससे बाजार में वास्तविक कीमत अधिक होती है।

शुक्रवार को सस्ता हुआ था सोना-चांदी

24 अक्टूबर को शुक्रवार सुबह की तुलना में शाम को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। IBJA के अनुसार, उस दिन 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,22,419 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,21,518 रुपये रह गया था। वहीं चांदी की कीमत 1,47,750 रुपये से गिरकर 1,47,033 रुपये प्रति किलो हो गई थी।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव की वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अगर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, तो सोना और चांदी एक बार फिर नई ऊंचाई छू सकते हैं।

Odisha Development Projects : मोदी ने ओडिशा को दी 60,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- भाजपा गरीबों…!
Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव
Ahmedabad Plane Crash : जले पेड़, झुलसी इमारतें और सन्नाटा… अहमदाबाद प्लेन क्रैश को छह महीने, खौफ अब भी जिंदा
Youngest Organ Donor Kerala: दस महीने की बच्ची का फैसला, पांच जिंदगियों को नई सुबह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nasha Mukt Yuva Abhiyan
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री…

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

Raipur Love Marriage Case
Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में एक विवाह को लेकर विवाद सामने…

IBPS Clerk Recruitment 2026
IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : सरकारी बैंक में…

Bilaspur Fisherman Missing
Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?