सीजी भास्कर, 18 सितंबर। डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र विनय कुमार की मौत के बाद कांग्रेस की जांच समिति (Congress Investigation) स्कूल पहुंची। 10 सितंबर को छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद डौंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस की टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों से घटना के संबंध में जानकारी ली और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी समेत अन्य नेता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग Congress Investigation
कांग्रेस नेताओं ने छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें: Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत
पुराने गद्दों और सुविधाओं पर सवाल
अनिला भेड़िया ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों को पुराने गद्दे दिए जा रहे हैं और उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
फिलहाल विनय कुमार की मौत के मामले में डौंडी पुलिस की जांच जारी है। मौत की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
खबरें और भी हैं…Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद



