CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Auto driver attacked after entering house : पानी विवाद ने लिया हिंसक रूप

Auto driver attacked after entering house : पानी विवाद ने लिया हिंसक रूप

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर 9 मई I बिलासपुर में पीने के पानी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जो देखते ही देखते मारपीट और जानलेवा हमले में बदल गया। (Auto driver attacked after entering house)

Contents
  • रात में मोटर पंप चालू होने से शुरू हुआ विवाद : Auto driver attacked after entering house
  • घर में घुसकर कुल्हाड़ी और गमले से हमला
  • अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
  • पत्नी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह का आरोप
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

आरोप है कि मोटर पंप चालू करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो ड्राइवर के घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

रात में मोटर पंप चालू होने से शुरू हुआ विवाद : Auto driver attacked after entering house

जानकारी के अनुसार, महिमा नगर निवासी शज्जाद अली ऑटो चालक है। वह 7 मई की रात काम से लौटकर घर आया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह जब शज्जाद पानी भरने पहुंचा, तो पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदारों ने रात में बोर चालू कर पानी भरने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

शज्जाद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने मोटर पंप चालू नहीं किया था। समझाने के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया था।

घर में घुसकर कुल्हाड़ी और गमले से हमला

आरोप है कि कुछ समय बाद कुनाल मानिकपुरी अपने साथियों के साथ शज्जाद के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी और गमले से शज्जाद पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घायल शज्जाद को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Auto driver attacked after entering house)

पत्नी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह का आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष उसकी पत्नी को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि उसने मारपीट की है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। शज्जाद ने इसे भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bulandshahr Viral Video: शादी में रोटियों पर थूक लगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप
PM मोदी ने नवा रायपुर से अभनपुर के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मात्र 10 रुपए में सफर, हाईटेक सुविधाओं से लैस…
Opium Farming Controversy: दुर्ग के समोदा मामले पर विधानसभा में घमासान तय, कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की तैयारी में
दुर्ग जिले के एक गांव में बन रही थी अवैध शराब, पहुंच गई पुलिस, भागे आरोपी, 30 लीटर मदिरा, 5 क्विंटल महुआ जब्त
Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला
School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित हाई स्कूल…

Parent-Teacher Meeting : पालक-शिक्षक सम्मेलन में पढ़ाई और नियमित उपस्थिति पर हुआ संवाद
Parent-Teacher Meeting : पालक-शिक्षक सम्मेलन में पढ़ाई और नियमित उपस्थिति पर हुआ संवाद

छुही स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पालक-शिक्षक…

Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

पेंड्रा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिला…

CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Main Exam)…

Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश  (Raipur-Visakhapatnam Bus ) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?