सीजी भास्कर, 18 सितंबर। साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Semiconductor Chhattisgarh) ने की। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में नए निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पारंपरिक उद्योगों के साथ नई अर्थव्यवस्था और भविष्य के उद्योगों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने खनिज, ऊर्जा, वन संपदा, मानव संसाधन और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को औद्योगिक विकास की प्रमुख ताकत बताया।

यह भी पढ़ें: Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत
सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर जोर Semiconductor Chhattisgarh
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोयला, स्टील और सीमेंट जैसे पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। सरकार आईटी, सेमीकंडक्टर, फार्मा, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने नवा रायपुर में करीब 1100 करोड़ रुपए की सेमीकंडक्टर परियोजना पर काम शुरू होने का भी उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें: PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
एमएसएमई को बताया विकास की आधारशिला
साय ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। एमएसएमई के विस्तार से स्थानीय स्तर पर उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।
सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेश प्रक्रियाओं को आसान बनाने, नए सेक्टरों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
सिंगल विंडो से प्रक्रियाएं आसान करने की कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उद्योगों से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य निवेशकों के सामने आने वाली प्रक्रियागत दिक्कतों को कम करना है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी, उद्यमी और औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेले में देशभर के 300 से ज्यादा एमएसएमई उद्यमियों की भागीदारी की जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं…Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत



