CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

By Newsdesk Admin
21/09/2026
Share
Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। बिलासपुर में गणेश पंडाल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। रास्ता घेरने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Bilaspur Ganesh Pandal Fight)

Contents
  • पंडाल में प्रसाद बनाने के दौरान हुआ विवाद : Bilaspur Ganesh Pandal Fight
  • दूसरे पक्ष ने रास्ता बंद करने का लगाया आरोप
  • घेरा हटाने को लेकर फिर बढ़ा विवाद : Bilaspur Ganesh Pandal Fight

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पंडाल में प्रसाद बनाने के दौरान हुआ विवाद : Bilaspur Ganesh Pandal Fight

कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली संतोषी नेताम ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की शाम वह अपनी भाभी पूनम मरावी, कल्पना मरावी, प्रिया मरावी, दीक्षा मरावी, शिमरन मरावी, किरण मरावी और आरोही मरावी के साथ ठाकुर देव मंदिर के पास गणेश पंडाल में प्रसाद के लिए खिचड़ी बना रही थीं। इसी दौरान राम विलास साहू, सुकृता साहू, गीता साहू समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और सड़क घेरने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

संतोषी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडे, पत्थर व हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। इस घटना में संतोषी समेत पूनम, कल्पना, प्रिया, दीक्षा, शिमरन, किरण और आरोही को चोटें आईं। कल्पना मरावी का मोबाइल तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें :Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

 

दूसरे पक्ष ने रास्ता बंद करने का लगाया आरोप

वहीं, सुकृता साहू ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले नगर निगम ने संतोषी नेताम, पूनम मरावी समेत कुछ लोगों का कथित अवैध कब्जा हटाया था और दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत दी थी। सुकृता का कहना है कि इसके बाद उनके घर के सामने आने-जाने वाले रास्ते पर गणेश पंडाल लगाया गया और साड़ी व बांस से घेरा कर दिया गया। रास्ते पर काटा-मलबा डालने का भी आरोप लगाया गया।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

घेरा हटाने को लेकर फिर बढ़ा विवाद : Bilaspur Ganesh Pandal Fight

सुकृता के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम उन्होंने रास्ते से घेरा हटाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन्होंने संतोषी नेताम, पूनम मरावी समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, धमकी और हाथ-थप्पड़ के साथ ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया। इस घटना में सुकृता साहू, गीता साहू और छोटी साहू को चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है और मारपीट की घटना में शामिल लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Toxic Water Incident : जहरीला पानी पीने से दो मवेशियों की मौत, आधा दर्जन गंभीर
Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय
Liquor Coal Scam  : शराब-कोल घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट, EOW ने वैभव अग्रवाल से पूछे कई सवाल
Committee Managers Strike : हड़ताल समाप्त: समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर, जीपीएम में धान खरीदी अब पूरी तरह सुचारू
Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?