CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। बिलासपुर के डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Bilaspur College Ragging Case)

Contents
  • प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर मारपीट का आरोप : Bilaspur College Ragging Case
  • पुराने छात्रों के कैंपस में आने पर भी सवाल
  • रैगिंग एंगल से जांच की मांग : Bilaspur College Ragging Case
  • कॉलेज कमेटी ने कार्रवाई का फैसला लिया
  • लिखित शिकायत के बाद FIR पर फैसला : Bilaspur College Ragging Case

बताया जा रहा है कि महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर छात्रों ने तुषार को घेर लिया था। आरोप यह भी है कि मारपीट में कॉलेज के वर्तमान छात्रों के अलावा कुछ ऐसे युवक भी शामिल थे, जिन्होंने कई साल पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर ली है। घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है और उन्होंने मामले की रैगिंग एंगल से भी जांच की मांग की है।

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर मारपीट का आरोप : Bilaspur College Ragging Case

छात्रों के मुताबिक, सीनियर छात्र तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में बैठने का दबाव बना रहे थे। तुषार ने प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया, जिसके बाद उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

छात्रों का कहना है कि सीनियर होने के नाम पर जूनियर छात्रों पर किसी गतिविधि में शामिल होने का दबाव बनाना और इनकार करने पर मारपीट करना गंभीर मामला है। इसी वजह से उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

 

पुराने छात्रों के कैंपस में आने पर भी सवाल

छात्रों ने आरोप लगाया है कि मारपीट में कुछ ऐसे युवक भी शामिल थे, जो वर्षों पहले कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उनका दावा है कि ये लोग अब भी कॉलेज परिसर में सक्रिय रहते हैं और छात्रों पर प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं।

छात्रों ने मांग की है कि मामले की जांच कर यह भी स्पष्ट किया जाए कि कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके लोग परिसर में किस आधार पर गतिविधियों में शामिल हो रहे थे।

रैगिंग एंगल से जांच की मांग : Bilaspur College Ragging Case

जूनियर छात्रों का कहना है कि सीनियर छात्रों की भूमिका नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी नवप्रवेशी छात्र पर उसकी इच्छा के खिलाफ किसी गतिविधि में शामिल होने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई, तो मामले की रैगिंग के एंगल से भी जांच होनी चाहिए।

कॉलेज कमेटी ने कार्रवाई का फैसला लिया

कॉलेज की प्राचार्य सुषमा तिवारी ने बताया कि कुछ पुराने छात्र चलती क्लास में पहुंचकर इंट्रोडक्शन लेने लगे थे। शिक्षक के मना करने के बाद वे प्रदर्शन करने लगे और छात्रों को जबरन प्रदर्शन में बैठने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

प्राचार्य के मुताबिक, घटना के बाद कॉलेज कमेटी की बैठक हुई। जबरन विवाद करने वाले पुराने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। उनके कॉलेज में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही मामले की जानकारी बार काउंसिल को भेजकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

लिखित शिकायत के बाद FIR पर फैसला : Bilaspur College Ragging Case

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि मामला कॉलेज कैंपस का है। गवर्निंग बॉडी की ओर से लिखित जानकारी मिलने के बाद FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bilaspur Toll Booth Accident : बिलासपुर टोल प्लाज़ा में बेकाबू हाइवा की टक्कर, बूथ नंबर-6 तहस-नहस, चालक पर FIR दर्ज
“ये Fogg नहीं ” आखिर चल क्या रहा है भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में…❓25 को खिड़की टटोलने का प्रयास, 7 को CCTV को flying kiss, 16 को ड्रिल मशीन ले पहुंची टोली…❗
शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा, मोंगरा बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, 10 एनीकट डूबे, राजनांदगांव में 72 घंटे से बारिश
Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, देखिए पूरी सूची
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?