CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। बिग बॉस 20 के घर में पहले कप्तान कप्तान बनते ही यंग डीएसए और कनिका मान के बीच जोरदार विवाद हो गया। मेल वॉशरूम के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पलटवार किया। वहीं घर में राशन की कटौती के ऐलान के बाद तनाव और बढ़ गया। (Bigg Boss 20 Captaincy Fight)

Contents
  • मेल वॉशरूम को लेकर यंग और कनिका आमने-सामने : Bigg Boss 20 Captaincy Fight
  • टीवी कलाकारों पर स्काउट का तंज
  • 30 फीसदी राशन मिलने से घर में बढ़ी चिंता : Bigg Boss 20 Captaincy Fight

मेल वॉशरूम को लेकर यंग और कनिका आमने-सामने : Bigg Boss 20 Captaincy Fight

यंग डीएसए ने कनिका मान के मेल वॉशरूम इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उन्होंने कनिका को बाहर से आवाज दी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यंग ने इसे अपनी और कप्तानी की अनदेखी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कों के वॉशरूम में उनके बाल पड़े रहते हैं और अगर लड़के लेडीज वॉशरूम में जाने लगें तो यह भी ठीक नहीं लगेगा।

कनिका ने यंग की बात का जवाब देते हुए कहा कि वॉशरूम में पानी चल रहा था, इसलिए उन्हें बाहर से दी गई आवाज सुनाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशानी थी तो बाहर आकर सामान्य तरीके से बात की जा सकती थी। विवाद बढ़ने पर कनिका ने यंग से साफ कहा कि वह सिर्फ कप्तान बने हैं, घर के बादशाह नहीं।

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

 

टीवी कलाकारों पर स्काउट का तंज

विवाद के बीच स्काउट ने टीवी कलाकारों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी सीरियल वाली आदतें खराब हैं। इस पर यंग भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कप्तानी में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह सिर्फ पेट भरकर खाना चाहते हैं।

यंग ने टीवी कलाकारों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने ईशा रिखी से कहा कि उन्हें टीवी कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, क्योंकि जब वे अभिनय कर रहे थे, तब उनके घर में आठवीं-नौवीं कक्षा तक टीवी ही नहीं था।

30 फीसदी राशन मिलने से घर में बढ़ी चिंता : Bigg Boss 20 Captaincy Fight

इसी बीच बिग बॉस ने घर के राशन को लेकर बड़ा ऐलान किया। इस सप्ताह घरवालों को पहले की तुलना में सिर्फ 30 फीसदी राशन देने की बात कही गई। इससे सभी कंटेस्टेंट्स की चिंता बढ़ गई। राशन को लेकर हुई चर्चा के दौरान काजी तौकीर बीच में ही उठकर चले गए। आसिफ खान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो काजी ने कहा कि यह उनका और बिग बॉस का मामला है।

काजी ने यह भी दावा किया कि वह एक अंडे के सहारे भी लंबे समय तक अपनी ऊर्जा बनाए रख सकते हैं। घर में पहले ही कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान के नाम नॉमिनेशन में आ चुके हैं। ऐसे में कप्तानी को लेकर विवाद, राशन की कमी और नॉमिनेशन ने घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण कर दिया है।

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी
Chaman border : फिर बढ़ा तनाव, सीमा पर जमकर हुई फायरिंग, चार की मौत
श्मशान घाट के पास गर्लफ्रेंड को ले गया, पहले किया रेप, फिर दोस्तों को सौंप दिया; रांची में दरिंदगी की कहानी
LPG Shortage India Impact : “गर्मी से पहले महंगाई का झटका, LPG संकट से बढ़ेंगे AC के दाम, जेब पर पड़ेगा असर”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh College Admission : छात्रों के लिए बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी
Chhattisgarh College Admission : छात्रों के लिए बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी

कॉलेजों में प्रवेश (Chhattisgarh College Admission) से वंचित…

Bilaspur Delhi Flight : दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्यूल लीक का खतरा, 40 यात्रियों की अटकी सांसें, इमरजेंसी लैंडिंग
Bilaspur Delhi Flight : दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्यूल लीक का खतरा, 40 यात्रियों की अटकी सांसें, इमरजेंसी लैंडिंग

बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के…

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?