CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bigg Boss 19 : बिग बॉस के 19वें सीजन के फाइनल से पहले जानें, अब तक किन सेलेब्रिटीज के सर सजा ‘बिग बॉस’ विनर का ताज

Bigg Boss 19 : बिग बॉस के 19वें सीजन के फाइनल से पहले जानें, अब तक किन सेलेब्रिटीज के सर सजा ‘बिग बॉस’ विनर का ताज

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। कलर्स टीवी चैनल के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन (Bigg Boss 19) का विजेता कौन बनेगा, इसे लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रनीत मोरे की जंग में सस्पेंस चरम पर है। आज शो का ग्रैंड फिनाले है। शो के इतिहास में अब तक 18 सीजन्स पूरे हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं अब तक कौन कौन इस शो का विनर बना है।

राहुल रॉय- बिग बॉस सीजन 1

मॉडल और अभिनेता राहुल रॉय ने 2007 में बिग बॉस (Bigg Boss 19) का पहला सीजन जीता था। वे 90 के दशक में ‘आशिकी’, ‘जुनून’ और ‘गुमराह’ जैसी फिल्मों में अपनी के लिए मशहूर हैं। राहुल ने एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीता था। इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था।

आशुतोष कौशिक- बिग बॉस सीजन 2

आशुतोष कौशिक ने 2007 में एमटीवी हीरो होंडा रोडीज 5.0 और 2008 में ‘बिग बॉस’ का दूसरा सीजन जीता। इस सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। आशुतोष ने एक करोड़ रुपये जीते थे।

विंदु दारा सिंह- बिग बॉस सीजन 3

‘विंदु दारा सिंह’ टीवी शो ‘जय वीर हनुमान’ में हनुमान का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं, ठीक उसी तरह जैसे उनके पिता पहलवान-अभिनेता दारा सिंह ने ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ का किरदार निभाया था। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘पार्टनर’, ‘कमबख्त इश्क’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। विंदु दारा सिंह ने 2009 में शो का तीसरा सीजन जीता, जिसमें अमिताभ बच्चन ने होस्ट थे।

श्वेता तिवारी- बिग बॉस सीजन 4

श्वेता तिवारी कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा शर्मा का उनका किरदार सबसे यादगार रहा है। उन्होंने ‘नच बलिए 2’, ‘कॉमेडी सर्कस का नया दौर’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो में हिस्सा लिया है। श्वेता तिवारी ने बिग बॉस का चौथा सीजन जीता और एक करोड़ रुपये घर ले गईं।

जूही परमार- बिग बॉस सीजन 5

जूही परमार दो दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’, ‘देवी’ और ‘एफआईआर’ जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। जूही परमार ‘बिग बॉस 5’ की विजेता भी बनीं। जूही परमार आखिरी बार टीवी सीरियल ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में नजर आई थीं।

उर्वशी ढोलकिया- बिग बॉस सीजन 6

उर्वशी ढोलकिया की ऑन-स्क्रीन लोकप्रियता ने उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 9’ और विशेष रूप से ‘बिग बॉस 6’ जैसे कई रियलिटी टीवी शो हासिल करने में मदद की। फाइनलिस्ट इमाम सिद्दीकी को हराकर उर्वशी ढोलकिया ने ये सीजन जीता।

गौहर खान- बिग बॉस सीजन 7

2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद से गौहर खान बॉलीवुड में काम किया। गौहर खान ‘झलक दिखला जा 3’, ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ और ‘बिग बॉस 7’ जैसे रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने तनीषा मुखर्जी को हराकर ‘बिग बॉस 7’ जीता।

गौतम गुलाटी- बिग बॉस सीजन 8

गौतम गुलाटी को ‘दीया और बाती हम’, ‘कहानी हमारे महाभारत की’, ‘कसम से’, ‘अजहर’ और ‘बहन होगी तेरी’ जैसी फिल्मों और शो में देखा गया था। उन्होंने कई रियलिटी टीवी शो जैसे ‘नच बलिए 6’, ‘झलक दिखला जा 8’ और सबसे खास ‘बिग बॉस 8’ में भी हिस्सा लिया है, जिसे उन्होंने करिश्मा तन्ना को हराकर जीता था।

प्रिंस नरूला- बिग बॉस सीजन 9

प्रिंस नरूला ‘रियलिटी शो के राजा’ के रूप में भी जाने जाते हैं। प्रिंस नरूला लगभग सभी प्रमुख रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं और सभी में जीत हासिल की है। प्रिंस नरूला ने ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’, ‘एमटीवी रोडीज 12’, ‘नच बलिए 9’ और ‘बिग बॉस 9’ जैसे रियलिटी शो जीते हैं। प्रिंस नरूला ने फाइनल में ऋषभ सिन्हा, मंदाना करीमी और रोशेल राव को हराकर ‘बिग बॉस सीजन 9’ जीता।

मनवीर गुर्जर- बिग बॉस सीजन10

बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं, हालांकि बिग बॉस में आने से पहले वो एक आम आदमी थे। बिग बॉस के विनर बनने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

(Bigg Boss 19) शिल्पा शिंदे- बिग बॉस सीजन 11

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर बनी थीं। विनर बनने के बाद एक्ट्रेस को 50 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई थी।

दीपिका कक्कड़- बिग बॉस सीजन 12

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 12 की विनर बनने के बाद दीपिका को 30 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

सिद्धार्थ शुक्ला- बिग बॉस सीजन 13

टीवी के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं फिर भी अपने काम के जरिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। बिग बॉस 13 के विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

बीना दिलैक- बिग बॉस सीजन 14

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद उन्हें 36 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

तेजस्वी प्रकाश- बिग बॉस सीजन 15

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

एमसी स्टैन- बिग बॉस सीजन 16

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन प्रोफेशनली रैपर हैं। बिग बॉस 16 के विनर बनने के बाद स्टैन को 31.80 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी।

बिग बॉस सीजन 17 और 18 विनर

सीजन 17 के मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण दिखाया था वहीं सीजन 18 में करण वीर मेहरा ने अपनी स्ट्रैटेजिक गेमिंग से दर्शकों का दिल जीता था। अब सभी को सीजन 19 के विनर का इंतजार है।

Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?
Epic War Film : द बैटल ऑफ़ शत्रुघाट में दिखेगा शौर्य, पराक्रम और किस्मत का संग्राम
Dhurandhar : दो दिन में ही सिनेमाघरों में आया फिल्म ‘धुरंधर’ का तूफान, बनाया ये रिकॉर्ड
Bhilai News : देखिए विडियो, आखिर क्यों इस युवक ने OLA ई-स्कूटर को लेकर गाया गीत – “ऐसा क्या गुनाह किया जो लूट गए हम ओला लेकर…..”
Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?