सीजी भास्कर, मनोरंजन डेस्क, 27 अक्टूबर 2026। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई (Jailer 2 Box Office Collection) दमदार बनी हुई है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 733 करोड़ रुपये तक पहुंचने का दावा किया गया है। अब फिल्म की नजर 800 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी है।
यह भी पढ़ें : Raipur News : रायपुर की बीएसयूपी कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, छत से गिरने की आशंका
12वें दिन भारत की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन भारत में करीब 9.45 करोड़ रुपये कमाए। इस दिन फिल्म के लगभग 10,450 शो हुए और ऑक्यूपेंसी 19.8 प्रतिशत दर्ज की गई। भाषा के आधार पर तमिल संस्करण ने सबसे ज्यादा 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तेलुगु संस्करण से 2 करोड़ रुपये, हिंदी से 1.40 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण से करीब 40 लाख रुपये की कमाई हुई।
इन आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 408.15 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है और फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : Assam Hotel Firing Case : होटल में खूनी खेल! लीज विवाद में चलीं गोलियां, मालिक की पत्नी-बेटे समेत 5 की मौत
विदेशी बाजारों में भी कमाल
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन विदेशी बाजारों से करीब 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही इसका ओवरसीज कलेक्शन लगभग 255.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (Jailer 2 Worldwide Collection) करीब 733 करोड़ रुपये बताया गया है।
यह भी पढ़ें : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार
पहले हफ्ते में 334 करोड़
‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 334.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार में कुछ कमी आई है, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन अब भी मजबूत बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Jail Escape : जेल में बड़ा कांड! पुलिसकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार
800 करोड़ पर टिकी नजर
रजनीकांत के एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की लोकप्रियता की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य 800 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (Jailer 2 Box Office Collection) है। हालांकि, यह आंकड़ा कब तक पार होगा, यह आने वाले दिनों की कमाई पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें : King Movie New Poster : शाहरुख खान की ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, हाथ में रिवॉल्वर और मुंह में गुलाब के साथ दिखा दमदार अंदाज



