आग और बारूद के बीच दिखे शाहरुख : King Movie New Poster
नए पोस्टर में शाहरुख खान आग और बारूद से घिरी लोकेशन के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और हाथ में रिवॉल्वर है। वहीं, मुंह में दबा लाल गुलाब उनके किरदार के अंदाज को खास बना रहा है। अभिनेता ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं… #KING।” उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इससे पहले शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक और प्री-टीजर जारी किया गया था। उसमें भी अभिनेता नमक-मिर्च जैसे सफेद-काले बालों और चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान के साथ नजर आए थे। नए पोस्टर से फिल्म में दमदार एक्शन और हाई-ऑक्टेन दृश्यों की झलक मिलती है।

सुहाना खान करेंगी थिएट्रिकल डेब्यू
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘किंग’ की खास बात यह है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे।
क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म : King Movie New Poster
शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद सफल रहा था। उस साल उनकी फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं। अब अभिनेता ‘किंग’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज तारीख 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। अब दर्शकों को इसके अगले अपडेट और ट्रेलर का इंतजार है।
यह भी पढ़ें :Drishyam 3 Controversy : फीस और लुक पर अड़चन, अक्षय खन्ना ने छोड़ी दृश्यम 3 फिल्म
ख़बरें और भी हैं : दलजीत दोसांझ को अरेस्ट करो…’ फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का विरोध, क्या बोले मौलाना?



