CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Death Certificate Case : पत्नी की मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज

Fake Death Certificate Case : पत्नी की मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share
Fake Death Certificate Case
Fake Death Certificate Case

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : बिहार के पटना जिले में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का एक नया मामला सामने आया है। भखरी थाना निवासी शिवरंजन कुमार ने जीवित पत्नी निशा देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में बेगूसराय में रह रहीं निशा देवी ने आरटीआइ के तहत अपने मृत्यु प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी मांगी थी। 22 जुलाई को आरटीआइ के तहत प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने 24 फरवरी, 2023 को निशा देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने कहा कि मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निशा देवी ने सूचना के अधिकार के तहत स्वयं के जीवित रहते मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के संबंध में सूचना मांगी थी। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, चौकीदार आदि को जन्म-मृत्यु के लिए अधिसूचक नियुक्त किया गया है। निशा के पति शिवंजन कुमार ने पांच मई, 2005 को उनकी मृत्यु की सूचना देते हुए प्रमाणपत्र जारी करने का आवेदन दिया था। इसमें देवदाहा की मुखिया ने अधिसूचक के रूप में इसकी सिफारिश की थी।

निशा देवी की मृत्यु के गवाह के रूप में मुस्तफापुर गांव के हरेराम शर्मा, उदय शर्मा, राधेश्याम, किरण देवी ने पुष्टि की थी। उनका आधार आवेदन के साथ संलग्न है। राज देवदाहा के पंचायत सचिव ने भी अधिसूचक के रूप में निशा की मृत्यु की तस्दीक की थी। मसौढ़ी के कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय से जारी शपथपत्र भी मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ संलग्न है। इसी के बाद निशा की मृत्यु का प्रमाणपत्र जारी किया गया था।

21 दिनों में 11 बार ट्रंप ने लिया सीजफायर का क्रेडिट… कांग्रेस बोली- पीएम मोदी चुप क्यों हैं
IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ
Mob Lynching Case : पुलिस ने माना, चोर समझकर भीड़ की पिटाई से हुई युवक की मौत
Bhoramdeo Jungle Safari : 17 River Crossings के साथ शुरू होगा रोमांच, भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा नया ईको-टूरिज्म हब
Delhi Cold Wave Alert : दिल्ली में सर्दी ने बदले तेवर, 5 डिग्री की गिरावट के साथ छुआ सीजन का न्यूनतम—ठिठुरन बढ़ाने वाली सुबह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?