CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धर्मांतरण विवाद: 4 साल में 102 घटनाएं, 44 एफआईआर, दुर्ग और कोरबा बने संवेदनशील ज़िले…

धर्मांतरण विवाद: 4 साल में 102 घटनाएं, 44 एफआईआर, दुर्ग और कोरबा बने संवेदनशील ज़िले…

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

रायपुर
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मतांतरण से जुड़े मामलों ने बीते चार वर्षों में गंभीर रूप ले लिया है। राज्य में हिंदू और ईसाई समुदाय के बीच टकराव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला दुर्ग रेलवे स्टेशन का है, जहां 25 जुलाई को दो मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी के बाद मामला संसद से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है।

Contents
  • ताजा और प्रमुख मामले – पूरी जानकारी
    • केस-1: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी
    • केस-2: रायपुर की चंगाई सभा में देवी-देवताओं का अपमान
    • केस-3: बिलासपुर में हीलिंग मीटिंग के नाम पर मतांतरण
    • केस-4: रायपुर में अस्थायी चर्च का घेराव
  • राज्य में धर्मांतरण की स्थिति – एक नजर में

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 से अब तक राज्य में कुल 102 बार धर्मांतरण से जुड़ी घटनाएं सामने आईं, जिनमें से 44 मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। चिंता की बात यह है कि इनमें से 23 केस सिर्फ पिछले एक साल में दर्ज हुए हैं।

सबसे अधिक विवाद कोरबा, बलरामपुर, दुर्ग, बिलासपुर और महासमुंद जिलों में सामने आए हैं। ये इलाके अब धर्मांतरण विवादों के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।

ताजा और प्रमुख मामले – पूरी जानकारी

केस-1: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी


दुर्ग रेलवे स्टेशन में दो नन और एक युवक के खिलाफ बवाल उस वक्त खड़ा हुआ, जब उन पर तीन आदिवासी युवतियों को आगरा ले जाकर बेचने की कोशिश का आरोप लगा। हिंदू संगठनों ने इसे धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला बताया। मामला गरमाया तो विरोध की आग संसद तक पहुंची।

केस-2: रायपुर की चंगाई सभा में देवी-देवताओं का अपमान

तारीख: 31 जनवरी 2025
पंडरी स्थित मितान विहार में आयोजित चंगाई सभा में पादरी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं की तुलना यीशु से किए जाने पर विवाद हुआ। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि सभा में 4 हिंदू परिवारों का धर्मांतरण करवाया गया। इस मामले में पादरी कीर्ति केशरवानी सहित 3 लोगों पर FIR दर्ज की गई।

केस-3: बिलासपुर में हीलिंग मीटिंग के नाम पर मतांतरण

तारीख: 28 जुलाई 2025
बिलासपुर के बंदवापारा क्षेत्र के प्रीति भवन में दो महिलाओं द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा पर विवाद हुआ। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि ईसाई धर्म प्रचार के लिए सभा का आयोजन किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया।

केस-4: रायपुर में अस्थायी चर्च का घेराव

तारीख: 27 जुलाई 2025
WRS कॉलोनी में रेलवे की जमीन पर बने अस्थायी चर्च में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हो गया। बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने आरोप लगाया कि यहां धर्मांतरण किया जा रहा है। पुलिस और रेलवे विभाग की टीम ने हस्तक्षेप कर भवन को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।

राज्य में धर्मांतरण की स्थिति – एक नजर में

संवेदनशील जिले: कोरबा, बलरामपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद

कुल घटनाएं (2021-2025): 102

FIR दर्ज: 44

पिछले 1 साल में दर्ज FIR: 23

Rainwater Harvesting Rules : वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस
Amit Jogi Bakrid poster controversy : अमित जोगी का बड़ा ऐलान, बोले- फर्जी पोस्टर बनाने वालों पर होगी FIR
500 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में युवक की नदी में डूबकर मौत
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला…
Sakti Burning Case: सक्ती में युवती की दर्दनाक मौत, आठ दिन की जंग के बाद टूटी सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा…

BJYM Membership Campaign
BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : भारतीय जनता युवा…

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?